Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shivangi Joshi और अंकित गुप्ता ने 'बारिश आई है' के लिए मिलाया हाथ, म्यूजिक वीडियो का टीजर इस दिन होगा जारी

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 08 Jun 2023 06:47 PM (IST)

    Baarish Aayi Hai Shivangi Joshi Ankit Gupta बारिश आई है गाने में एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और एक्टर अंकित गुप्ता साथ नजर आनेवाले है। दोनों पहली बार एक सा ...और पढ़ें

    Baarish Aayi Hai Shivangi Joshi Ankit Gupta
    Baarish Aayi Hai Shivangi Joshi Ankit Gupta

    नई दिल्ली, जेएनएन। Baarish Aayi Hai Shivangi Joshi Ankit Gupta: बिग बॉस 16 में नजर आए अंकित गुप्ता और टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने एक म्यूजिक वीडियो में साथ काम करने का निर्णय लिया है। उनके आगामी गाने का नाम 'बारिश आई है' होगा। इस बात की जानकारी पोस्टर जारी कर दी गई है। 

    कौन हैं शिवांगी जोशी?

    शिवांगी जोशी कई टेलीविजन शोज में नजर आ चुकी है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर है। वह अपनी अदायगी से सभी का दिल जीत चुकी है। उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया है। वह कई वेब शो में भी नजर आ चुकी है। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है। वह कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी है।

    शिवांगी जोशी और अंकित गुप्ता क्यों साथ आनेवाले हैं नजर?

    अब शिवांगी जोशी ने अभिनेता अंकित गुप्ता के साथ एक गाने के लिए हाथ मिलाया है। दोनों पहली बार एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आएंगे। अब से कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर 'बारिश आई है' गाने का पोस्टर जारी किया है। इसमें दोनों को एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए देखा जा सकता है। दोनों बरसात में भीग रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए शिवांगी ने लिखा है, "इस बरसात के मौसम में अपने दिल को प्यार के रंग में डुबो दीजिए। बारिश आई है क्या टीजर 10 जून को रिलीज होगा।"

    'बारिश आई है' में कौन-कौन होगा?

    तस्वीरों में दोनों को बरसात में भीगते हुए देखा जा सकता है। दोनों एक-दूसरे की आंखों में डूबे हुए हैं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 'बारिश आई है' में शिवांगी जोशी के अलावा अंकित गुप्ता होंगे। इसे रितु रीवा गाने वाली है। वहीं, गाने के लिरिक्स राणा सुतल ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक रजत नागपाल दे रहे हैं।

    खबरें और भी

    अंकित गुप्ता का अफेयर किसके साथ चल रहा है?

    शिवांगी जोशी कुशाल टंडन के साथ 'बरसातें' में नजर आ रही हैं। अंकित गुप्ता इन दोनों जुनूनियत में काम कर रहे हैं। उनका अफेयर प्रियंका चहर चौधरी के साथ चल रहा है। दोनों कई अवसर पर साथ देखे गए हैं। दोनों बिग बॉस 16 में भी साथ नजर आए थे।