Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shivangi Joshi संग सगाई की खबरों पर भड़कने के बाद सरेआम लेडी लव को किस करते दिखे कुशाल टंडन ?

    Updated: Thu, 06 Jun 2024 12:16 PM (IST)

    शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और अभिनेता कुशाल टंडन (Kushal Tandon) शो बरसातें मौसम प्यार का में नजर आ रहे हैं। हाल ही में दोनों की सगाई की खबर सामने ...और पढ़ें

    Shivangi Joshi and Kushal Tandon (Photo Instagram)
    Shivangi Joshi and Kushal Tandon (Photo Instagram)

    HighLights

    1. क्या डेटिंग कर रहे हैं कुशाल और शिवांगी
    2. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दोनों का वीडियो
    3. महीने भर पहले सगाई की आई थी खबर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में सेलेब्स की पर्सनल लाइफ को लेकर रोजाना कुछ न कुछ खबर सामने आती रहती हैं। कोई किसे डेट कर रहा है, तो वहीं आज किसका ब्रेकअप हो गया है। एक तरफ जहां बीते कुछ दिनों से सर्बियाई मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्तांकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के तलाक की खबर सामने आ रही हैं।

    तो वहीं अब एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और अभिनेता कुशल टंडन (Kushal Tandon) को लेकर भी गलियारों में काफी हलचल होती नजर आ रही हैं। बीते दिनों इन स्टार की सगाई की खबर सामने आई थी, जिस पर अभिनेता ने अपना गुस्सा जाहिर किया था और महज इन खबरों को अफवाह का नाम दिया था। वहीं अब दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुशाल अपनी लेडी लव शिवांगी को किस करते नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- टीवी एक्टर Kushal Tandon ने सगाई की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, Shivangi Joshi बोलीं- 'आई लव...'

    कुशल और शिवांगी का वीडियो

    टीवी शो 'बरसातें मौसम प्यार का' में साथ काम करने के बाद इस जोड़ा का नाम रियल लाइफ में भी काफी समय से साथ जुड़ रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों दोनों एक दूसरे को डेटिंग कर रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की। इन सब खबरों के बीच कुशाल और शिवांगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि कुशाल ने शिवांगी को किस किया है।

    बॉक्सिंग मैच देखना पहुंचा था कपल

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये  कपल हाल ही में बॉक्सिंग मैच देखना पहुंचा था। इस दौरान दोनों आराम से डिस्कशन भी करते नजर आए। एक्ट्रेस के लुक की बात करे तो वह व्हाइट कलर का टॉप और पोल्का डॉटेड पैंट में नजर आ रही हैं। तो वहीं अभिनेता ऑलिव-ग्रीन टी-शर्ट में हैंडसम लग रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Yeh Rishta kya kehlata Hai फेम शिवांगी जोशी को फिर हुआ प्यार? इस वायरल फोटो को देख हैरान हुए फैंस

    खबरें और भी