Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shivangi Joshi Discharge: अस्पताल से 6 दिन बाद घर लौटीं शिवांगी जोशी, एक्ट्रेस ने दिया अपना हेल्थ अपडेट

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 22 Mar 2023 08:39 AM (IST)

    Shivangi Joshi Discharge शिवांगी जोशी को बीते दिन किडनी में इंफेक्शन हुआ था। वहीं अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ अपना हेल्थ अपडेट साझा किय ...और पढ़ें

    Shivangi Joshi Health, Shivangi Joshi New Show, Shivangi Joshi New Serail, Shivangi Joshi Discharge From Hospital, Shivangi Joshi
    Shivangi Joshi Health, Shivangi Joshi New Show, Shivangi Joshi New Serail, Shivangi Joshi Discharge From Hospital, Shivangi Joshi

    नई दिल्ली, जेएनएन।  Shivangi Joshi Discharge: टीवी की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर बताया था कि वह बीमार है और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।

    इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट कर इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें किडनी में इंफेक्शन हुआ है। वहीं अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ अपना हेल्थ अपडेट साझा किया है और बताया  है कि वह अब घर आ गई है।

    इंस्टाग्राम लाइव आकर दिया हेल्थ अपडेट

    शिवांगी ने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव जाकर फैन्स से बातचीत की और बताया कि उनकी सर्जरी हुई है। एक्ट्रेस शनिवार (18 मार्च) को डिस्चार्ज हो गईं और घर पर ही आराम कर रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिल गई, लेकिन इलाज अभी भी घर पर चल रहा है।

    शिवांगी जोशी ने शेयर किया कि वह 6 दिन अस्पताल में भर्ती रहीं थी। शुरुआती दिन उनके लिए बेहद कठिन थे क्योंकि वह बैठ या खड़ी भी नहीं हो सकती थीं। अब उनकी कमजोरी नहीं है, लेकिन सर्जरी से धीरे-धीरे रिकवर हो रही हैं। उन्होंने फैन्स से उनके लिए दुआ करने को कहा ताकि रिपोर्ट नॉर्मल आए।

    जल्द काम पर लौटेंगी

    शिवांगी पिछले कुछ दिनों से अपने काम से दूर हैं और वह सेट को मिस कर रही हैं। उन्होंने कहा- मैं काम पर वापस जाने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती। जैसे ही ड्रिप हटेगी तो मैं काम पर लौट जाऊंगी। मैं शूट और उस वाइब को मिस कर रही हूं।

    खबरें और भी

    जन्नत जुबैर ने की एक्ट्रेस से मुलाकात

    अभिनेत्री ने यह भी बताया कि घर वापस आने के बाद जन्नत जुबैर उनसे मिलने पहुंची थीं। बता दें कि दोनों काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। खतरों के खिलाड़ी के बाद से ही दोनों को कई बार साथ देखा गया है।

    शिवांगी जोशी का वर्कफ्रंट

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर में फेमस हुईं शिवांगी जोशी 'बेकाबू' में नजर आ रही हैं। इस शो में उनके अपोजिट शालीन भनोट (Shalin Bhanot) है। आखिरी बार टेलीविजन स्क्रीन पर रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 12' में देखा गया था।