Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shoaib Ibrahim ने प्रेग्नेंट बीवी दीपिका कक्कड़ के लिए आधी रात को बनाया खाना, एक्ट्रेस ने दिया ये प्यारा तोहफा

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Tue, 23 May 2023 12:11 PM (GMT+05:30)

    Shoaib Ibrahim Dipika Kakar Video छोटे पर्दे के चर्चित कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में शोएब ने अपनी प्रेग् ...और पढ़ें

    Shoaib Ibrahim Cooked Food For Pregnant Wife Dipika Kakar- Photo/YouTube Screenshot
    Shoaib Ibrahim Cooked Food For Pregnant Wife Dipika Kakar- Photo/YouTube Screenshot

     नई दिल्ली, जेएनएन। Shoaib Ibrahim Dipika Kakar Latest Video: 'ससुराल सुमर का' के 'सिमर' (दीपिका कक्कड़) और 'प्रेम' (शोएब इब्राहिम) रियल लाइफ में भी एक आइडल कपल हैं। दीपिका अपने पति की तारीफ करने का कोई मौका नहीं गंवाती हैं और शोएब अपनी बीवी को लाड़-प्यार करने के बस बहाने ढूंढते हैं।

    दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज को एंजॉय कर रहे हैं। कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाला है। ऐसे में शोएब अपनी प्रेग्नेंट वाइफ का बहुत ख्याल रख रहे हैं। साथ ही उनके लिए खाना भी बना रहे हैं। लेटेस्ट वीडियो में देखा गया है कि शोएब ने अपनी पत्नी के लिए आधी रात को खाना बनाया।

    प्रेग्नेंसी में दीपिका को हुई कौन सी प्रॉब्लम?

    शोएब इब्राहिम सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ अपनी डेली लाइफ रूटीन की झलकियां दिखाते रहते हैं। लेटेस्ट व्लॉग में शोएब ने बताया कि उनकी पत्नी दीपिका का शुगर लेवेल बढ़ गया है, जिसकी वजह से वह अब मीठा नहीं खा सकती हैं, ताकि आगे कोई प्रॉब्लम न हो।

    Photo- YouTube Screenshot

    इसके बाद दीपिका और शोएब जियो मॉल गए और वहां एप्पल का स्टोर भी विजिट किया। यहां दीपिका ने पति को एक एप्पल वॉच गिफ्ट की।

    दीपिका-शोएब का पूरा हुआ कौन सा सपना?

    व्लॉग में आगे शोएब इब्राहिम और उनकी पत्नी दीपिका अपने 5 बीएचके अपार्टमेंट के लिए काफी खुश दिखाई दिए। दीपिका ने कहा कि वह और शोएब हमेशा से एक बड़ा घर चाहते थे। हालांकि, पैसे की कमी की वजह से वह नहीं खरीद पा रहे थे। दोनों वह अपार्टमेंट भी नहीं छोड़ सकते थे, क्योंकि उसी बिल्डिंग में उनकी फैमिली भी रहती है। 

    खबरें और भी

    Photo- YouTube Screenshot

    आखिरकार उन्हें बगल वाला अपार्टमेंट मिल गया और अब वह फ्लैट रेनोवेट करा रहे हैं। दीपिका की डिलीवरी से पहले तक उनका घर रेडी हो जाएगा।

    आधी रात को दीपिका के लिए शोएब ने बनाया खाना

    अपना घर दिखाने के बाद शोएब को किचन में खाना बनाते हुए देखा गया। दीपिका को आधी रात को भूख लगी थी, इसलिए वह अपने लिए खाना बनाने के लिए किचन में गईं, लेकिन शोएब ने अपनी वाइफ को खाना बनाने से मना कर दिया और खुद ही किचन की कमान संभाल ली।

    Photo- YouTube Screenshot

    शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नी दीपिका के लिए पनीर भुर्जी और रोटी बनाई। एक्ट्रेस ने पति की कुकिंग की तारीफ की और चाव से उनका बनाया खाना खाया। 

    शोएब का अपनी वाइफ के लिए खाना बनाना वाकई किसी कपल गोल्स से कम नहीं है।