Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shoaib Ibrahim-Dipika Kakar: बच्चे को इस नाम से पुकारता है कपल, बताया किससे मिलता है बेबी का चेहरा

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 26 Jun 2023 01:54 PM (GMT+05:30)

    Shoaib Ibrahim-Dipika Kakar Baby Boy दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम हाल ही में एक बच्चे के माता पिता बने। 22 जून को दीपिका ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। ...और पढ़ें

    File Photo of Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim
    File Photo of Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim

    HighLights

    1. दीपिका कक्कड़ ने 22 जून को दिया बेटे को जन्म
    2. दीपिका की हुई है प्रीमेच्योर डिलीवरी
    3. कपल ने बताया बच्चे का नाम

    नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन इंडस्ट्री के फेमस कपल शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) हाल ही में बेबी ब्वॉय के माता पिता बने। कपल को शादी के पांच साल बाद बच्चा हुआ है। दीपिका को प्रीमेच्योर डिलीवरी से बेबी हुआ है, जिस वजह से वह डॉक्टर की निगरानी में है। इस बीच शोएब-दीपिका ने अपना व्लॉग अपडेट किया है, जिसमें यह बताया गया कि कपल बेबी को किस नाम से पुकारता है, और उसकी शकल किससे मिलती है।

    दीपिका कक्कड़ ने प्रेग्नेंसी के बाद कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। जब से फैंस के बीच यह खबर गई कि एक्ट्रेस ने बच्चे को जन्म दे दिया है, तब से वह यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर दीपिका ने अपने बच्चे का क्या नाम रखा है, और वह किसकी तरह दिखता है।

    'किसी ने नहीं देखा बच्चे को'

    कपल ने अपने व्लॉग में बच्चे से जुड़ी सारी अपडेट दी। शोएब ने बताया कि दीपिका की सी सेक्शन डिलीवरी हुई है। दर्द है, लेकिन वह रिकवर कर रही हैं। उन्होंने कहा, ''हम बस इस पल का इंतजार कर रहे हैं कि बेटे को जल्दी से घर लेकर जाएं क्योंकि अभी मैं और दीपिका ही देख पाए हैं। घर का कोई सदस्य बच्चे को नहीं देख पाया है।'' उन्होंने बताया कि सब कुछ अचानक से हुआ। दीपिका की डिलीवरी डेट जुलाई में ड्यू थी, लेकिन सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि कोई प्रीपेयर ही नहीं था।

    बताया बेबी का नाम

    दीपिका और शोएब ने बताया कि बच्चे का नाम पहले ही सोच लिया था। लेकिन अभी उसे प्यार से छोटू कहकर पुकारते हैं। जल्द ही वह फैंस को बच्चे का असली नाम भी बताएंगे। वहीं, एक्ट्रेस ने बताया कि बच्चा शोएब पर गया है।

    खबरें और भी

    आधी रात फटा था वॉटर बैग

    शोएब ने बताया कि 20 जून की रात तीन बजे अचानक से दीपिका का वॉटर बैग फटा था। वह डिनर करके घर लौट रहे थे, तभी दीपिका का वॉटर बैग फटा। उन्होंने तुरंत डॉक्टर को कॉल किया था। लेकिन वहां NICU की सुविधा नहीं थी। इसलिए उन्हें दूसरे डॉक्टर के पास जाना पड़ा।