विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एकता कपूर की पार्टी में Shraddha Arya ने दिखाया ग्लैमर, फोटो देख फैंस ने लगाए प्रेग्नेंसी के कयास

Published: Sun, 28 Jul 2024 05:46 PM (IST)

टेलीविजन इंडस्ट्री की नामी और खूबसूरत एक्ट्रेस में श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) का नाम जरूर आता है जिन्होंने अपने टैलेंट ...और पढ़ें

'कुंडली भाग्य' एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
'कुंडली भाग्य' एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

HighLights

  1. पॉपुलर टेलीविजन एक्ट्रेस हैं श्रद्धा आर्या
  2. 'कुंडली भाग्य' की सक्सेस पार्टी में हुईं शामिल
  3. पार्टी में एकता कपूर का दिखा स्टाइलिश अंदाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली एक्ता कपूर किसी भी सेलिब्रेशन को सेलिब्रेट करने से पीछे नहीं हटती। अपनी मेहनत से खड़े किए बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत उन्होंने कई शो प्रोड्यूस किए हैं। हाल ही में एकता ने 'कुंडली भाग्य' की सक्सेस पार्टी रखी, जिसमें शो के तमाम सितारों सहित अन्य ने भी शिरकत की।

एकता कपूर ने रखी सक्सेस पार्टी

अधिकतर ब्लैक ड्रेस में नजर आने वालीं एकता कपूर ने इस पार्टी में अपने स्टाइलिश लुक से सभी को हैरत में डाल दिया। उन्होंने मल्टी प्रिंट प्लाजो के साथ ही उसी प्रिंट का कोट और क्रॉप टॉप पहना था। एकता का लुक देखने लायक रहा। सोशल मीडिया पर आई उनकी तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया है। इसी के साथ शो में प्रीता का किरदार निभाने वालीं श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) की तस्वीर ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

श्रद्धा आर्या की तस्वीरों ने खींचा ध्यान

श्रद्धा आर्या ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें कुछ फोटो दोस्तों के साथ है, तो कुछ में वह सेल्फी लेती नजर आईं। एक्ट्रेस की ग्लैमरस तस्वीरों को देखने के बाद फैंस की नजर उनकी बेली पर भी गई, जिसे देख यूजर्स ने अंदाजा लगाया है कि वह प्रेग्नेंट हैं।

यह भी पढ़ें: LSD 2: कौन हैं ट्रांसजेंडर एक्टर Bonita Rajpurohit? गांव से बॉलीवुड का सफर किया तय, एकता कपूर ने चमकाई किस्मत

श्रद्धा ने कुछ मिरर सेल्फी शेयर की है। उन्होंने एकता कपूर के जैसी ही ड्रेस पहनी है। फर्क सिर्फ प्रिंट और टॉप के कलर में है। हालांकि, उनकी फोटो को देख एक यूजर ने कमेंट किया कि वह शायद प्रेग्नेंट हैं। इसी तरह कुछ और फैंस ने भी कमेंट किया कि बेली से लग रहा है कि वह गर्भवती हैं। हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब श्रद्धा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ी हों।

सामने आई ये तस्वीरें भी

श्रद्धा ने एकता कपूर और बाकी टीम मेंबर्स के साथ कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही श्रद्धा ने फैंस का दिल से शुक्रिया भी किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ये मोमेंट जिनके लिए हम जीते हैं और काम करते हैं... 'भाग्य' की सफलता का जश्न मनाने के लिए पूरे भाग्य परिवार के साथ मिलना स्वीट मोमेंट था। एकता कपूर हम आपको पूरे दिल से प्यार करते हैं।''

यह भी पढ़ें: 'थैंक यू फॉर कमिंग' की फ्लॉप से टूट गई थीं Ektaa Kapoor, कहा- 'पता नहीं LSD 2 के आने के बाद...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।