Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karva Chauth 2023: श्रद्धा आर्या ने शुरू की करवा चौथ की तैयारी, चांद दिखने से पहले दिखाया गॉर्जियस लुक

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 02:03 PM (GMT+05:30)

    Shraddha Arya Latest Pics मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या अपनी बेबाक खूबसूरत के लिए काफी जानी जाती हैं। करवा चौथ के फेस्टिव सीजन को लेकर श्रद्धा ने ...और पढ़ें

    श्रद्धा आर्या ने शेयर कीं लेटेस्ट फोटो (Photo Credit- Shraddha Arya Instagram)
    श्रद्धा आर्या ने शेयर कीं लेटेस्ट फोटो (Photo Credit- Shraddha Arya Instagram)

    HighLights

    1. श्रद्धा आर्या ने किलर लुक से लूटी महफिल
    2. टीवी एक्ट्रेस ने शुरू की करवा चौथ की तैयारी
    3. सामने आई हैं एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shraddha Arya Karva Chauth: छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें श्रद्धा आर्या का नाम जरूर शामिल होगा। अपने बेबाक खूबसूरती और बिंदास अंदाज के लिए श्रद्धा काफी जानी जाती हैं। करवा चौथ के फेस्टिव सीजन को मद्देनजर रखते हुए श्रद्धा आर्या ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

    इस बीच श्रद्धा आर्या की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें श्रद्धा अपनी दिलकश अदाओं से कहर बरपाती हुईं दिखाई दे रही हैं।

    श्रद्धा आर्या ने किलर लुक से लूटी महफिल

    'कुंडली भाग्य' टीवी सीरियल से अपनी खास पहचान बनाने वालीं श्रद्धा आर्या किसी अलग परिचय की मोहताज नहीं हैं। सोशल मीडिया पर श्रद्धा आर्या काफी एक्टिव रहती हैं, जिसके चलते आए दिन श्रद्धा की लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। ऐसे में अब भला करवा चौथ के फेस्टिव सीजन के दौरान श्रद्धा आर्या अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के जरिए फैंस का दिल जीतने से कैसे पीछे रह सकती थीं।

    करवा चौथ के दिन चांद निकलने से कुछ घंटों पहले श्रद्धा आर्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर कर, फैंस को अपनी खूबसूरती का चांद दिखाया है। इन फोटो में श्रद्धा ब्लू कलर का स्टाइलिश लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं।

    टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या की ये लेटेस्ट फोटो इतनी ज्यादा कमाल की हैं, जिन पर से आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। आलम ये है कि श्रद्धा आर्या की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    दूसरा करवा चौथ सेलिब्रेट करेंगी श्रद्धा आर्या

    इस साल श्रद्धा आर्या दूसरा करवा चौथ सेलिब्रेट करेंगी। साल 2021 में श्रद्धा ने नेवी ऑफिसर राहुल नांगल के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद से श्रद्धा आर्या और राहुल शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल तरीके से एन्जॉय कर रहे हैं। ऐसे में आज करवा चौथ के दिन श्रद्धा आर्या और राहुल की सेलिब्रेशन की तस्वीरों का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

    ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2023: Shraddha Arya ने हाथ में पति राहुल के नाम की रचाई मेहंदी, दूसरी बार रखेंगी करवा चौथ का व्रत