Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हल्दी सेरेमनी में Shrenu Parikh की हुई ग्रैंड एंट्री, स्कूटी पर बिठा दूल्हे राजा ले चले दुल्हनिया

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 04:08 PM (IST)

    Shrenu Parikh Haldi Ceremony सोमवार को श्रेनु पारिख की मेहंदी सेरेमनी हुई। वहीं मंगलवार को संगीत सेरेमनी हुई और आज यानी 20 दिसंबर को इस कपल की हल्दी स ...और पढ़ें

    श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे की हल्दी (Photo X)
    श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे की हल्दी (Photo X)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Shrenu Parikh Haldi Ceremony: टीवी एक्ट्रेस श्रेनु पारिख (Shrenu Parikh) और एक्टर  अक्षय म्हात्रे (Akshay Mhatre) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल की प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है।

    सोमवार को श्रेनु पारिख की मेहंदी सेरेमनी हुई। वहीं मंगलवार को संगीत सेरेमनी हुई और आज यानी 20 दिसंबर को इस कपल की हल्दी सेरेमनी हुई। सोशल मीडिया पर हल्दी सेरेमनी की कई फोटोज सामने आई है, जिसमें ये कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है।

    श्रेनु और अक्षय की हल्दी सेरेमनी

     

    श्रेनु पारिख (Shrenu Parikh) और एक्टर अक्षय म्हात्रे (Akshay Mhatre) अपनी शादी मुंबई से दूर गुजरात के वडोदरा शहर में होने जा रही है। श्रेनु पारिख की करीबी दोस्त मानसी श्रीवास्तव ने अपने इंस्टा हैंडल पर श्रेनु पारिख की हल्दी समारोह की एक शानदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें होने वाले दुल्हन और दूल्हा स्कूटी पर अपने हल्दी वेन्यू पर पहुंच रहे है। खास बात यह कि स्कूटी अक्षय नहीं बल्कि श्रेनु चलाती नजर आ रही हैं।

    श्रेनु और अक्षय की हल्दी लुक

    इस खास मौके पर यह कपल ग्रीन आउटफिट में नजर आ रहा है। श्रेनु ने ग्रीन कलर की मुद्रित बॉर्डर वाली नौवारी साड़ी पहनी हुई है। उन्होंने अपने लुक को एक मैचिंग ब्लाउज और मल्टी कलर की ज्वेलरी कैरी की हुई है। तो वहीं दूसरी ओर, अक्षय ग्रीन कलर के कुर्ते और पजामे में नजर आ रहे हैं।

    संगीत सेरेमनी में गाया गाना

    श्रेनु पारिख ने अपनी संगीत सेरेमनी में होने वाले पति अक्षय के लिए गाना भी गाया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस 'तुम देना साथ मेरा, ओ हमनवा...' गाना गाती नजर आ रही है। वहीं, पास में खड़े उनके दोस्त और परिवार वाले तालियां बजाकर उनके सुर में सुर मिला रहे हैं।

    खबरें और भी

    कल होगी शादी

    बता दें, श्रेनु की शादी का उत्सव 19 दिसंबर, 2023 को उनके पारंपरिक मेहंदी समारोह के साथ शुरू हुआ था।  अब 21 दिसंबर ऑफिशियली एक-दूजे के हो जाएंगे। एक्ट्रेस की शादी में नेहा लक्ष्मी और सुरभि चंदना भी शामिल होने वाली हैं।  श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे की मुलाकात 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुई थी। यहीं से इनकी दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया।