यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
छोटे पर्दे पर 'कंस' मामा बन चुके हैं ये अभिनेता, लिस्ट में Gadar 2 के 'हामिद इकबाल' का भी नाम
जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) का पावन पर्व बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। सिनेमा जगत में भगवान कृष्ण के जन्मदिवस को समर्पित ये खास उत्सव बड़े ही धूम ...और पढ़ें

HighLights
- टीवी सीरियल में ये एक्टर्स बने कंस
- महाभारत से लेकर श्री कृष्णा शो शामिल
- गदर 2 के विलेन का नाम भी लिस्ट में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे अरसे से छोटे पर्दे पर माइथोलॉजिकल शो का सिलसिला चला आ रहा है। रामायण (Ramayana) और महाभारत (Mahabharat) नहीं, बल्कि भगवान शिव शंकर, हनुमान, मां दुर्गा और श्री कृष्ण भी कई धारावाहिक बनाए जा चुके हैं। जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) का पावन पर्व आने वाला है और ऐसे में श्री कृष्ण को समर्पित टीवी सीरियल्स के बारे में चर्चा होनी बनती है।
लेकिन ये चर्चा श्री कृष्ण (Shri Krishna) के किरदार को निभाने वाले अभिनेताओं की नहीं बल्कि, उन शो में मामा कंस की भूमिका में नजर आने वाले कलाकारों के बारे में है। आइए जानते हैं कि टीवी पर किन-किन एक्टर्स ने कंस का रोल प्ले किया है।
विलास राज (Vilas Raj)
साल 1993 से लेकर 1997 तक डीडी नेशनल पर निर्देशक रामानंद सागर ने जय श्री कृष्णा शो बनाया। इस नाटक में दिवंगत एक्टर विलास राज ने कंस की भूमिका को अदा किया था। अपने कैरेक्टर उन्होंने अभिनय का सौ प्रतिशत दिया था, जिसके बारे में आज भी चर्चा की जाती है।
ये भी पढ़ें- Janmashtami 2024: 'श्री कृष्णा' में राधा बन चुकी हैं रेशमा सिंह मोदी, आज कहां हैं रवीना टंडन की बहन
गोगा कपूर (Goga Kapoor)
1988 में आई बी आर चोपड़ा की महाभारत में मामा कंस के किरदार में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोगा कपूर नजर आए थे। कंस के रोल में गोगा काफी जचे थे। आज भी महाभारत में उनके इस किरदार को याद किया जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं हिंदी सिनेमा में नेगेटिव कैरेक्टर के लिए वह मशहूर हुए।
खबरें और भी
.jpg)
राज प्रेमी (Raj Premi)
साल 2008 से लेकर 2009 तक कलर्स टीवी चैनल पर जय श्री कृष्णा टीवी सीरियल टेलीकास्ट हुआ था। इस माइथोलॉजिकल शो में अभिनेता राज प्रेमी कंस के अवतार में नजर आए थे।
.jpg)
मनीष वाधवा (Manish Wadhwa)
एंड टीवी पिक्चर्स पर परमअवतार श्री कृष्णा धारावाहिक में आधुनियक युग के मामा कंस को दिखाया गया था। जिसमें गदर 2 फेम अभिनेता मनीषा वाधवा ने कंस का अहम किरदार निभाया था। अपनी शानदार अदाकारी के दम पर मनीष ने इस शो से खूब लाइमलाइट बटोरी। बता दें कि मनीष ने गदर 2 में पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर हामिद इकबाल की रोल किया था।
.jpg)
अर्पित रांका (Arpit Ranka)
निर्माता सिद्धार्थ कुमार तिवारी के राधा कृष्ण शो को स्टार भारत पर साल 2018 से लेकर 2023 तक टेलीकास्ट किया गया। इस शो में अर्पित रांका वो अभिनेता रहे, जो कंस मामा के रोल में नजर आए थे। अर्पित ने अपने दमदार अभिनय से कंस की भूमिका को छोटे पर्दे पर जीवित कर दिया था।
.jpg)