यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shweta Tiwari के बाद अब पलक तिवारी ने कराया बोल्ड फोटोशूट, लोगों ने कहा- मां-बेटी में तगड़ा कम्पटीशन है
किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को रिलीज हुई। इस मूवी में पलक तिवारी का रोल ज्यादा बड़ा नहीं है लेकिन उन्हें स्क्रीन पर जितना भी टाइम दिया गया उसमें ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Palak Tiwari Bold Photoshoot: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की तरह ही उनकी बेटी पलक तिवारी आज इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। पलक हाल ही में किसी का भाई किसी की जान में नजर आई हैं।
फिल्म में पलक की एक्टिंग के काफी पसंद किया गया। सलमान खान की इस फिल्म ने बाॅक्स आॅफिस पर काफी अच्छी कमाई की है। एक्टिंग के साथ पलक सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। इसी बीच पलक का लेटेस्ट फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा में बना हुआ है। इन तस्वीरों में पलक की बोल्डनेस ने फिर से फैंस को क्रेजी बना दिया है।
बोल्ड लुक से फिर गिराईं बिजलियां
पलक तिवारी ने हाल ही में अपना लेटेस्ट फोटोशूट कराया है, जिनकी तस्वीरें उन्होनंे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फोटोज में आप देख सकते हैं कि पलक ने गोल्डन येलो कलर की ब्रालेट क्राॅप टाॅप और मैचिंग शॉर्ट स्कर्ट पहना है। इसके साथ पलक ने गोल्डन ईयररिंग पहने हैं और अपने बालों को ओपन कर स्टाइल दिया है। फोटोशूट में पलक अलग-अलग में पोज देती नजर आ रही हैं। वह कभी जमीन पर बैठकर तो कभी खड़े होकर पोज दे रही हैं।
तस्वीरों पर आ रहे हैं ऐसे कमेंट
आपको बता दें कि पलक से पहले उनकी मां श्वेता तिवारी ने हाॅट फोटोशूट कराया था, जो काफी चर्चा में रहा था। वहीं, अब पलक की तस्वीरें देख फैंस मां-बेटी को एक दूसरे से कंपेयर करते दिख रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि मां और बेटी में तगड़ा कम्पटीशन चल रहा है। इन तस्वीरों को अब तक काफी बार देखा जा चुका है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब पलक की तस्वीरों ने बवाल मचाया हो।