Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बॉडीकॉन ड्रेस में Shweta Tiwari ने दिखाई मदमस्त अदाएं, किलर लुक्स देख बोले फैंस- कोई फायर ब्रिगेड को बुलवा लो

    Updated: Tue, 17 Oct 2023 04:32 PM (IST)

    टेलीविजन इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं श्वेता तिवारी इतने वर्षों बाद भी पहले जैसी ही हसीन और जवां नजर आती हैं। उन्हें देख उनकी उम्र का ...और पढ़ें

    File Photo of Shweta Tiwari. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Shweta Tiwari. Photo Credit: Instagram

    HighLights

    1. श्वेता तिवारी ने फिर दिखाई मदमस्त अदाएं
    2. किलर लुक्स के साथ सोशल मीडिया पर हाजिर हुईं एक्ट्रेस
    3. श्वेता के फैशन सेंस की फैंस ने की तारीफ

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लैमरस एक्ट्रेस की जब भी बात होती है, तो श्वेता तिवारी का नाम जरूर लिया जाता है। उन्हें देखकर कोई भी धोखा खा सकता है। बढ़ती उम्र में भी इतनी हसीन और जवां लगती हैं, कि उनके आगे आज की यंग एक्ट्रेस भी फेल नजर आती हैं। लोग अपने दांतो तले उंगलिया दबा लेते हैं, जब उन्हें मालूम होता है कि यह खूबसूरत अदाकारा दो बच्चों की मां है।

    श्वेता की ग्लैमरस अदाओं के दीवाने हैं फैंस

    श्वेता का सोशल मीडिया भी अगर देखा जाए, तो वहां उनकी एक से बढ़कर एक फोटोज अवेलेबल हैं। 'कसौटी जिंदगी की' एक्ट्रेस खुद को इस तरह फिट रखती हैं कि उनकी उम्र का पता लगा पाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन नजर आता है। एक्ट्रेस का सोशल मीडिया हॉटनेस भरी तस्वीरों से भरा है।

    चाहे साड़ी हो या लहंगा, जींस हो या मिनी स्कर्ट, श्वेता किसी भी लुक में परफेक्ट और ग्लैमरस नजर आती हैं। फैंस उनकी ब्यूटी के दीवाने हैं। एक बार फिर श्वेता ने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनसे नजरें हटा पाना मुश्किल नजर आ रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

    श्वेता के किलर लुक्स ने खींचा ध्यान

    श्वेता ने सिल्वर शिमरी बॉडीकॉन ड्रेस में मदसम्त अदाएं दिखाई हैं। कभी नजरें झुका कर, तो कभी कैमरे में देखते हुए श्वेता ने कुछ ऐसे किलर पोज दिए हैं, जिसे देखने के बाद लोग उनकी तारीफ करना नहीं थक रहे। हर बार की तरह इस बार भी फैंस ने उनकी तारीफ की है। एक यूजर ने तो यह तक कमेंट कर दिया, 'कोई फायर ब्रिगेड को बुलवा लो आग लगने वाली है।'

    अपने किलर लुक को श्वेता ने लाइट मेकअप और खुले बालों से कम्लीट किया है। डीप नेक कट वाली ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने सिल्वर ब्रेसलेट, नेकपीस और ईयररिंग पहनी है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।

    खबरें और भी