यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shweta Tiwari: साड़ी में श्वेता तिवारी की कातिलाना अदाएं देख फैंस ने भरी आहें, कहा- 'मार ही डालोगी आप'
Shweta Tiwari टेलीविजन सीरियल के साथ ही श्वेता तिवारी ने फैंस के दिलों पर भी राज किया है। 40 पार की उम्र में श्वेता आज भी सोशल मीडिया पर जब भी कोई पोस ...और पढ़ें

HighLights
- श्वेता तिवारी हैं टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस
- ग्लैमरस फोटोशूट से भरा है एक्ट्रेस का सोशल मीडिया अकाउंट
- दिलकश अदाओं भरी एक्ट्रेस ने शेयर की फोटोज
नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आज किसी परिचय की मोहताज बनकर नहीं रह गई हैं। फैंस उनके संस्कारी बहू वाले ऑनस्क्रीन अवतार को पसंद करते हैं, तो साथ ही हॉटनेस से भरे ग्लैमरस फोटोशूट के भी लोग दीवाने हैं। श्वेता एक्टिंग के साथ-साथ अपने ग्लैमरस फोटोशूट को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।
श्वेता तिवारी को देखकर किसी के लिए भी इस बात का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि वह 22 साल की बेटी की मां हैं। सोशल मीडिया पर वह अपने कातिलाना अंदाज से भरे फोटो शेयर करती हैं। ऐसी ही कुछ तस्वीरें उन्होंने एक बार फिर फैंस के साथ शेयर की हैं।
42 की उम्र में श्वेता का कातिलाना फोटोशूट
श्वेता की खूबसूरती किसी से छिपी नहीं है। वह अपने बिजी शेड्यूल के साथ ही कातिलाना फोटोशूट कराने के लिए समय निकाल ही लेती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ खास नजाकत भरी अदाओं वाली फोटो शेयर की। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस की आखें फटी की फटी रह गई हैं, कि 42 की उम्र में भी कोई ऐसा कैसे दिख सकता है।

साड़ी में दिखाई कहर ढाती तस्वीरें
'कसौटी जिंदगी की' फेम श्वेता तिवारी ने ब्लैक साड़ी में अपनी दिलकश अदाओं वाली खबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। कभी बालों को सिराहते हुए, तो कभी झुकी नजरों से नीचे देखते हुए, श्वेता ने ट्रेडिशनल स्टाइल में ग्लैमर का तड़का लगाकर फोटो शेयर की है। इस लुक को उन्होंने खुले बाल, हल्कि स्मोकी आईज, लॉन्ग लैशेज, नेकपीस, चूड़ी और हाईलाइटिंग मेकअप के साथ पूरा किया है।
खबरें और भी

'बेटी को टक्कर देते हुए'
श्वेता की हॉटनेस से भरी तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। एक ने लिखा, 'बेटी को टक्कर देते हुए।' वहीं, कई फैंस ने कहा कि उन्हें नई जनरेशन की लड़कियों का भी ख्याल रखना चाहिए।

श्वेता तिवारी वर्कफ्रंट
एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो उन्हें एकता कपूर के 'कसौटी जिंदगी की' से पहचान मिली थी। आज भी फैंस उन्हें प्रेरणा के रूप में याद करते हैं। इसके अलावा उन्होंने 'परवरिश' शो में काम किया। यह सीरियल आज के बच्चों की पेरेंटिंग पर आधारित था। हाल ही में एक्ट्रेस का शो 'मैं हू अपराजिता' ऑनएयर हुआ था, जिसमें अपराजिता के कैरेक्टर के लिए उनकी भूमिका को पसंद किया गया।