Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भीगे बाल, नशीली आंखें.. 42 साल की श्वेता तिवारी ने बाथरूम में करा डाला ऐसा फोटोशूट, देखकर थम गई फैंस की सांसे

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Thu, 22 Jun 2023 04:26 PM (GMT+05:30)

    टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। श्वेता न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी हॉटनेस की वजह से खबरों में छाई रहती हैं। ...और पढ़ें

    Photo Credit: Shweta Tiwari Vidya Balan Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Shweta Tiwari Vidya Balan Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shweta Tiwari Hot Photoshoot In Bathroom: टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' फेम एक्ट्रेस श्वेता तिवारी हमेशा ही खबरों में बनी रहती हैं। श्वेता ने न सिर्फ छोटे पर्दे पर बल्कि पंजाबी और भोजपुरी सिनेमा में भी काम किया है। श्वेता अपनी एक्टिंग के साथ फिटनेस और बोल्डनेस के लिए भी जानी जाती हैं।

    42 साल की उम्र में श्वेता तिवारी ने खुद को जिस तरह से फिट रखा है वो वाकई में काबिले तारीफ है। श्वेता सोशल मीडिया पर भी खूब छाई रहती हैं। आए दिन उनके फोटोशूट फैंस की धड़कनें बढ़ा देते हैं। ऐसे में अब श्वेता का बाथरूम फोटोशूट चर्चा में बना हुआ है। इन तस्वीरों में उनकी हॉटनेस बस देखते ही बन रही है।

    श्वेता तिवारी का बाथरूम फोटोशूट वायरल

    टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में श्वेता बाथरूम में शूट कराती दिख रही हैं। श्वेता की फोटोज में आप देख सकते हैं कि श्वेता बाथरूम में अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। श्वेता कभी डोर के साथ तो कभी बाथटब पर बैठ कर तो कभी शावर के नीचे पोज देती दिख रही हैं।

    इस लुक में श्वेता तिवारी ने ढाया कहर

    इन फोटोशूट में श्वेता तिवारी के लुक की बात करें तो उन्होंने स्लीवलेस कलर फुल शिमरी लॉन्ग गाउन पहन कर गजब के पोज दिए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बालों को ओपन कर स्टाइल दिया है।

    भीगे हुए बालों में श्वेता की नशीली निगाहें फैंस को दीवाना बना रही हैं। हर तस्वीर में श्वेता का लुक बस देखते ही बन रहा है। एक्ट्रेस की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को अब तक काफी बार देखा जा चुका है। इस पर कमेंट कर यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    खबरें और भी