Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'ये हो गईं 42 की लेकिन, बिजली गिरा रही हैं 22 की', श्वेता तिवारी की लेटेस्ट फोटोशूट देख फैंस ने भरी आहें

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Tue, 20 Jun 2023 02:42 PM (IST)

    श्वेता तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के हिट शो कसौटी जिंदगी से की थी। इस शो में प्रेरणा के किरदार से श्वेता को घर-घर में खास पहचान मिली थी। एक्ट ...और पढ़ें

    Photo Credit: Shweta Tiwari Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Shweta Tiwari Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shweta Tiwari Hot Photos: टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। श्वेता न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी हॉटनेस की वजह से खबरों में छाई रहती हैं। 42 साल की उम्र में श्वेता ने जिस तरह से खुद को फिट रखा उन्हें देखकर कोई भी इस बात का अंदाजा ही नहीं लगा सकता है कि वह 22 साल की बेटी की मां भी हैं। श्वेता अपने फोटोशूट को लेकर भी खबरों में छाई रहती हैं। इसी बीच उनकी लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर आग लगा रही हैं। श्वेता की इन तस्वीरों में उनकी हॉटनेस बस देखते ही बन रही है।

    बोल्ड लुक में श्वेता तिवारी ने ढाया कहर

    'कसौटी जिंदगी की' फेम श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह ब्रॉन्ज कलर के आउटफिट में दिख रही हैं। श्वेता ने फोटोशूट में ब्रॉन्ज कलर का लॉन्ग वनपीस ड्रेस कैरी किया है, जो उन पर काफी सूट कर रहा है। इसके साथ ही श्वेता ने अपने बालों को ओपन कर लाइट कर्ल देकर स्टाइलिंग की है। वहीं, एसेसरीज के नाम पर श्वेता ने अपने कानों में बड़े राउंड शेयर की इयरिंग पहनी है। फोटोशूट में श्वेता अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं।

    तस्वीरों पर फिदा हुए, किए जमकर कमेंट्स

    श्वेता तिवारी की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इन फोटोज को अब तक काफी बार देखा जा चुका है। इस पर कमेंट कर यूजर्स श्वेता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने श्वेता की इन तस्वीरों को देख कमेंट कर लिखा, 'अपनी बेटी से ज्यादा खूबसूरत।' एक ने लिखा, 'ये हो गईं 42 की लेकिन, बिजली गिरा रही हैं 22 की।' एक ने लिखा, 'आप काॅलेज गर्ल दिखती हैं।' एक दूसरा यूजर लिखता है, 'पहले ही इतनी गर्मी है बहार आप रोज और तापमान बढ़ा रही हो।' ऐसे कई और कमेंट श्वेता की इन फोटोज पर आ रहे हैं।