यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
43 की उम्र में Shweta Tiwari की इन तस्वीरों ने लगाई सोशल मीडिया पर आग, यूजर्स बोले- क्या खूबसूरती है
टेलीविजन इंडस्ट्री की ग्लैमरस मॉम Shweta Tiwari की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर धमाल मचाती हैं। चाहे इंडियन हो या वेस्टर्न अटायर श्वेता हर तरह के लुक मे ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अपने प्रोजेक्ट्स के अलावा लुक्स और फोटोशूट को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। टीवी इंडस्ट्री की ये हॉट मॉम आए दिन कातिलाना तस्वीरें शेयर करती है। 40 पार उम्र में भी उनकी खूबसूरती और फिटनेस देख लोग उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाते।
श्वेता तिवारी की नई तस्वीरों ने लगाई आग
एक्टिंग वर्ल्ड के साथ-साथ श्वेता तिवारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर हॉटनेस से भरी बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को अपना दीवाना बनाती हैं। इस बीच उनकी नई तस्वीरें सोशल मीडिया का पारा बढ़ाती नजर आ रही हैं।
श्वेता तिवारी ने जिस तरह खुद को मेंटेन रखा है, उन्हें देख यह कहना मुश्किल है कि वह दो बच्चों की मां हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वेकेशन से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस बिकिनी स्टाइल जंपसूट में नजर आ रही हैं। कभी अकेले, तो कभी किसी के साथ एक्ट्रेस ने स्माइल भरा पोज दिया है। श्वेता की इन फोटोज पर फैंस ने भी जमकर प्यार लुटाया है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: हैंडसम लड़के संग Shweta Tiwari की फोटो देख सोशल मीडिया पर मचा तहलका, यूजर बोले- 'ये कौन है'
फैंस ने जमकर की तारीफ
श्वेता की खूबसूरती के कायल फैंस ने इन तस्वीरों को देख एक बार फिर उनके दीवाने हो गए हैं। एक ने लिखा, 'आपको देख आपकी उम्र का पता लगा पाना मुश्किल है।' एक अन्य ने लिखा, 'आपकी बिकिनी फोटोज का इंतजार है।' एक अन्य ने लिखा, 'आप कितनी खूबसूरत हैं।'