Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shweta Tiwari Pics: 44 की उम्र में श्वेता तिवारी ने बाथटब में दिखाई मदमस्त अदाएं, फैंस बोले- आप जैसा कोई नहीं

    Updated: Tue, 08 Oct 2024 04:11 PM (IST)

    गॉर्जियस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) का जलवा अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है। 40 पार की उम्र में भी एक्ट्रेस हॉटनेस के मामले में किस ...और पढ़ें

    'कसौटी जिंदगी की' एक्ट्रेस श्वेता तिवारी .
    'कसौटी जिंदगी की' एक्ट्रेस श्वेता तिवारी .

    HighLights

    1. श्वेता तिवारी की लेटेस्ट तस्वीरों ने मचाया धमाल
    2. मरून ड्रेस में एक्ट्रेस ने दिखाया अपनी खूबसूरती का कमाल
    3. दो बच्चों की मां हैं एक्ट्रेस श्वेता तिवा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन इंडस्ट्री की हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अपनी हॉटनेस से लोगों का दिल जीतना नहीं भूलतीं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्होंने खुद को जिस तरह मेंटेन किया है, वह काबिले तारीफ है। 

    श्वेता तिवारी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। कभी साड़ी में, तो कभी बिकिनी में, तो कभी वन पीस में, दो बच्चों की मां श्वेता इंस्टाग्राम पर अपनी अदायगी का जलवा दिखाती रहती हैं। 4 अक्टूबर को 44 साल की हुईं श्वेता तिवारी ने हाल ही में मरून ट्यूनिक में कुछ कमाल की तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस उन्हें एक टक निहारने को मजबूर हो गए हैं।

    मरून ड्रेस में श्वेता ने दिखाया हुस्न का जलवा

    कभी कैमरे की तरफ देखते हुए, तो कभी नजरें चुरा कर श्वेता ने एक से बढ़कर एक पोज में फोटोशूट कराया है। पहली तस्वीर में वह नजरें नीचे किए हुए शर्माने वाले अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने बाथटब पर बैठे यह पोज दिया है।

    दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस कैमरे की ओर देख रही हैं। इस दौरान उनका लुक एक स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट महिला का लग रहा है। एक्ट्रेस ने सिडक्टिव एक्सप्रेशन देते हुए कैमरे के लिए पोज दिया है।

    तीसरी तस्वीर में श्वेता ने अपनी बाईं ओर देखते हुए कैमरे के लिए पोज दिया है। तीनों ही तस्वीरों में वह काफी कमाल की लग रही हैं। 

    फैंस बोले - क्लासी और स्टनिंग

    श्वेता तिवारी की फोटोज ने एक बार फिर फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। किसी ने उनके लिए क्लासी और स्टनिंग वर्ड्स का यूज किया, तो किसी ने लिखा, 'आप जैसा कमाल का कोई नहीं।' 

    खबरें और भी

    एक फैन ने कमेंट किया, 'फायर लेडी ऑफ हाउस।' एक अन्य ने लिखा, 'भगवान ने इसे धरती पर बहुत ही निहायत खूबसूरती के साथ भेजा, मगर उम्र देना ही भूल गए।'

    यह भी पढ़ें: Shweta Tiwari ने अनोखे अंदाज में मनाया अपना बर्थडे, बेटी पलक को नहीं लगा अच्छा, बोलीं- 'मुझे कॉपी किया'