Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    36 साल का ये एक्टर है 43 की Shweta Tiwari का 'बेटा', एक्ट्रेस ने तस्वीरों से खोला राज!

    Updated: Wed, 26 Jun 2024 01:55 PM (IST)

    श्वेता तिवारी अक्सर अपनी दिलकश अदाओं के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। दो बच्चों की मां श्वेता टीवी सीरियल्स के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव ...और पढ़ें

    एक्ट्रेस श्वेता तिवारी. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
    एक्ट्रेस श्वेता तिवारी. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सिंगल मदर हैं श्वेता तिवारी
    2. श्वेता तिवारी ने दिखाई 'बबुआ' की झलक
    3. तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं श्वेता

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन अदाकारा श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अपनी हसीन अदाओं की वजह से अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस की मन मोहने वाली खूबसूरती की लोग अक्सर तारीफ करते हैं। 40 पार के उम्र की श्वेता जिस तरह से अपनी फिटनेस को मेंटेन करती हैं, उससे कहीं से नहीं लगता कि वह दो बच्चों की मां हैं। 

    मिस्ट्री ब्वॉय के साथ दिखीं श्वेता

    श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) उम्र के इस पड़ाव पर भी खुद को ऐसे रखती हैं, जैसे उनकी उम्र 20-25 साल के बीच हो। एक्ट्रेस दो बच्चों की सिंगल मदर हैं। उनकी दो शादियां हो चुकी हैं, लेकिन दोनों ही नहीं टिक पाईं। लेकिन एक्ट्रेस बिंदास अंदाज में अपनी लाइफ जीती हैं। इस बीच श्वेता तिवारी की एक मिस्ट्री ब्वॉय के साथ कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

    यह भी पढ़ें: Shweta Tiwari Photos: 43 साल की श्वेता तिवारी ने झरने के आगे दिखाई मदमस्त अदाएं, फैंस बोले- क्या खूबसूरती है

    कौन है श्वेता तिवारी का 'बबुआ'?

    एक्ट्रेस ने कुछ फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा है 'बबुआ #momandson'। श्वेता अपने 'बबुआ' के साथ मुस्कुराते और मौज मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, फोटो के कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा है। तो चलिये आपको बताते हैं कि जिसे श्वेता तिवारी अपना बेटा बता रही हैं, वह आखिर कौन है।

    श्वेता ने जिसके साथ तस्वीरें शेयर की हैं, वो उनका 'बेगूसराय' को-स्टार विशाल आदित्य सिंह है। दोनों ने इस शो में मां-बेटे का रोल किया था। विशाल, बिग बॉस ओटीटी के चर्चित कंटेस्टेंट थे।

    श्वेता को 'मम्मी' कहकर बुलाते हैं विशाल

    विशाल और श्वेता अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। 'बेगूसराय' में मां-बेटे का किरदार निभाने वाले ये दोनों एक्टर्स रियल लाइफ में फ्रेंड्स की तरह रहते हैं। विशाल, श्वेता को मजाकिया अंदाज में 'मम्मी' कहकर बुलाते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 43 साल की Shweta Tiwari ने इस फोटोशूट से मचाया बवाल, छोटे कपड़ों में एक्ट्रेस ने दिखाया हुस्न का जलवा