Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Siddhaanth Vir Surryavanshi Funeral: सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का अंतिम संस्कार, कई कलाकारों ने दी श्रद्धाजंलि

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 12 Nov 2022 04:36 PM (IST)

    Siddhaanth Vir Surryavanshi Funeral अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के निधन के बाद उनकी बेटी ने अंतिम संस्कार किया है। वहीं उनकी पत्नी अलिसिया राउत का ...और पढ़ें

    Siddhaanth Vir Surryavanshi Funeral: सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का शुक्रवार को निधन हो गया है।
    Siddhaanth Vir Surryavanshi Funeral: सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का शुक्रवार को निधन हो गया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Siddhaanth Vir Surryavanshi Funeral: टीवी अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का शुक्रवार को निधन हो गया था। अब शनिवार को उनका अंतिम संस्कार हिंदू परंपरा से किया गया। उनकी बेटी ने मुखाग्नि दी है और वह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। इसके पहले सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के अंतिम दर्शन करने कई कलाकार अस्पताल, उनके घर और स्मशान भूमि में भी पहुंचे थे। इनमें जय भानुशाली, आरती सिंह और विवेक मुशरान जैसे कलाकार शामिल है।

    सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का जिम में कसरत करते समय निधन हो गया

    सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने क्यों रिश्तों में कट्टी-बट्टी और ममता जैसे लोकप्रिय टेलीविजन शोज में काम किया था। गौरतलब है कि 11 नवंबर को वह जिम में वर्कआउट करते समय गिर पड़े और उनका निधन हो गया। वह 46 वर्ष के थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 45 मिनट तक उन्हें बचाने का प्रयास किया। हालांकि वे इसमें सफल नहीं हो पाए और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके निधन से कई लोगों ने दुख जताया और गहरा सदमा भी व्यक्त किया।

    यह भी पढ़ें: Siddhaanth Vir Surryavanshi की दोस्त सिंपल कौल का दावा- 45 मिनट तक अस्पताल में बचाने का किया गया प्रयास

    सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का अंतिम संस्कार शनिवार को किया गया है

    सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का अंतिम संस्कार शनिवार को किया गया है। कई कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वहीं उनकी बेटी ने पिता का अंतिम संस्कार किया है। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की पत्नी अलिसिया राउत का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें उनके दोस्त ढाढ़स बंधाते भी नजर आए।

    यह भी पढ़ें: Disha Patani ने टू पीस बिकिनी में ढहाया कहर, हॉट तस्वीरें देख फैंस ने कहा- कोई एसी तो चला दो यार

    सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के निधन से कई कलाकार सकते में है

    सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के निधन से कई कलाकार सकते में है। वहीं सिद्धांत की दोस्त ने कहा है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और उन्होंने इसकी जिम इंस्ट्रक्टर से शिकायत भी की थी। इसके बावजूद वह कसरत रहते रहे और जिम में ही गिर पड़े। इसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का बहुत प्रयास भी किया लेकिन वे इसमें असफल रहे।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Bollywood Buzz (@bollytellybuzz)