Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: किंग की एंट्री के बाद बिग बॉस में घमासान, घरवालों ने एक दूसरे के मुंह पर बंद किया दिल का दरवाजा

    Updated: Sat, 04 Nov 2023 01:52 PM (IST)

    कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 में हर वीकेंड का वार में घमासान होते देखने को मिलता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। इस वीकेंड का वार में सि ...और पढ़ें

    सलमान खान के शो बिग बॉस में सिंगर किंग
    सलमान खान के शो बिग बॉस में सिंगर किंग

    HighLights

    1. 'बिग बॉस 17' में हुई किंग की एंट्री
    2. सलमान खान के शो में ग्लैमर का लगा तड़का
    3. घरवालों के बीच मचा घमासान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में इन दिनों काफी तहलका मचा हुआ है। कंटेस्टेंट्स के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते हैं। वहीं, पिछले कुछ दिनों से शो का हाइलाइटिंग प्वाइंट ईशा-अभिषेक और समर्थ का लव ट्रायंगल रहा है, जिसमें हर दिन कोई न कोई ट्विस्ट आता था। वहीं, वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स को एक दूसरे के खिलाफ अपनी भड़ास निकालने का मौका मिलता है। शो के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर कुछ ऐसा ही होते देखने को मिलने वाला है।

    'बिग बॉस 17' में किंग की एंट्री

    बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में देखा जाएगा कि सलमान खान एक-एक कर घरवालों को दूसरों की पोल खोलने का मौका देते हैं। दरअसल, घर में 'तू मान मेरी जान' फेम सिंगर किंग की एंट्री होगी, जो अपने नए एल्बम को प्रमोट करने के लिए शो में आएंगे। सलमान खान उन्हें नए गाने की बधाई देते हैं। इसके बाद किंग कहते हैं कि वह दिल रूम वालों को एक-एक कर फ्रंट पर बुलाएंगे और उन्हें ये बताना होगा कि वह दिल का दरवाजा किसके लिए हमेशा के लिए बंद करना चाहेंगे।

    इन कंटेस्टेंट्स ने बंद किया दिल का दरवाजा

    किंग सबसे पहले ऐश्वर्या को बुलाते हैं और पूछते हैं कि वह अपने दिल का दरवाजा किसके लिए बंद करना चाहेंगी। ऐश्वर्या, विक्की का नाम लेती हैं क्योंकि उन्हें उन पर भरोसा नहीं है। इसके बाद किंग सनी आर्य को बुलाते हैं। सनी, अभिषेक का नाम लेते हुए कहते हैं कि वह कोई भी भाईचारा नहीं निभा सकते इसलिए मैं इसके लिए दिल का दरवाजा हमेशा के लिए बंद करना चाहूंगा।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    ईशा ने इनके लिए बंद किया दिल का दरवाजा

    समर्थ और अभिषेक की लव कंट्रोवर्सी का हिस्सा ईशा मालवीय ने अपने दिल का दरवाजा मुनव्वर फारुखी के लिए बंद किया। उन्होंने कहा कि मु्नव्वर स्मार्ट प्लेयर हैं, तो उन्हें फ्रंट फुट पर आकर खेलना चाहिए बैकफुट पर नहीं। वही, अंकिता, सना के लिए दिल का दरवाजा बंद करती हैं। अंकिता कहती हैं कि सना धोखेबाज हैं और वह हमेशा बैक स्टेप लेती हैं। इस पर सना कहती हैं कि अंकिता के लिए उनके दिल का दरवाजा कभी खुल ही नहीं पाया क्योंकि इनका कंडक्ट जेनुइन नहीं लगा। इनके पास से हमेशा धोखेबाज वाली फीलिंग आती है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट

    'बिग बॉस 17' में ईशा मालवीय, अरुण श्रीकांत, सना रईस खान, नील भट्ट और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मनस्वी ममगई नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में हैं। खबर है कि मनस्वी शो से बाहर हो चुकी हैं। उन्होंने पिछले ही हफ्ते शो ज्वाइन किया था।