Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुपरहिट एंट्री! एक फ्रेम में दिखे बाजीराव सिंघम और चुलबुल पांडे, रोहित शेट्टी ने की शूटिंग; फैंस एक्साइटेड

    Updated: Sat, 26 Oct 2024 07:23 PM (IST)

    Singham Again दिवाली के दिन धमाका करने वाली है। फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई जब खबर आई कि फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) भी नजर आएंगे। वह ...और पढ़ें

    बिग बॉस 18 में आए सिंघम अगेन स्टार अजय देवगन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बिग बॉस 18 में आए सिंघम अगेन स्टार अजय देवगन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 1 नवंबर को रिलीज होगी सिंघम अगेन
    2. चुलबुल पांडे का हो सकता है कैमियो
    3. रोहित शेट्टी ने किया है फिल्म का निर्देशन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंघम अगेन (Singham Again) रिलीज होने के लिए तैयार है और ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म में बाजीराव सिंघम के साथ बड़े पर्दे पर चुलबुल पांडे यानी सलमान खान भी नजर आएंगे। अजय देवगन की फिल्म में सलमान खान के कैमियो को लेकर खूब अटकलें लगाई जा रही थीं। अब आखिरकार एक फ्रेम में बाजीराव सिंघम और चुलबुल पांडे को कैद कर लिया गया है।

    रोहित शेट्टी ने खुद बाजीराव सिंघम और चुलबुल पांडे के साथ शूटिंग की है और सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो सामने आया, फैंस क्रेजी हो गए। फैंस ने उनकी एंट्री को सुपरहिट बताया है।

    बिग बॉस 18 में सिंघम अगेन की कास्ट

    दरअसल, सिंघम अगेन की कास्ट विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में एंट्री करने जा रही है। बिग बॉस के मंच पर सिंघम अगेन का प्रमोशन करने के लिए रोहित शेट्टी और अजय देवगन (Ajay Devgn) आ रहे हैं। शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है।

    यह भी पढ़ें- 'जय बजरंगबली' से ज्यादा धमाकेदार है Singham Again का टाइटल ट्रैक, 'रावण' का विनाश करने निकले बाजीराव सिंघम

    चुलबुल-सिंघम दिखे एक फ्रेम में

    प्रोमो में देखा जा सकता है कि रोहित शेट्टी सिंघम और चुलबुल से पूछते हैं कि दोनों रेडी हैं? फिर दोनों बारी-बारी से हां में जवाब देते हैं और फिर रोहित शेट्टी एक्शन बोलते हैं। बाजीराव सिंघम और चुलबुल पांडे ने एक साथ धांसू अंदाज में एंट्री मारी और उनके एक्सप्रेशन शानदार थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "इस वीकेंड का वार होगा दमदार, जब रोहित शेट्टी लाएंगे चुलबुल पांडे और सिंघम को आमने सामने। क्या आप हैं तैयार?"

    फैंस हुए बेताब

    सिंघम अगेन स्टार अजय देवगन और सलमान खान को एक फ्रेम में देखकर फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं है। एक यूजर ने लिखा, "एक फ्रेम में चुलबुल और सिंघम को देखने के लिए बेकरार हूं।" एक यूजर ने कहा, "भाई चुलबुल पैदा ही चुलबुल हुआ था। टशन भाई। डर के आगे जीत है।" एक यूजर ने भाईजान के लुक की तारीफ की। एक और ने लिखा, "सलमान का कैमियो बेस्ट होगा।" एक यूजर ने लिखा, "सुपरहिट एंट्री।"

    खबरें और भी

    Salman khan Ajay Devgn in Bigg Boss 18- Instagram

    मालूम हो कि रोहित शेट्टी निर्देशित सिंघम अगेन 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह का कैमियो होगा। कहा जा रहा है कि सलमान खान का भी फिल्म में कैमियो हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- दीपावली पर धमाका करने के लिए तैयार Singham Again, अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने बताया कहां से आया 'आता माझी सटकली'