Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi से आया है 'तुलसी' का पहला लुक, Smriti Irani को देख ताजा हो जाएंगी पुरानी यादें

    Updated: Mon, 07 Jul 2025 03:32 PM (IST)

    25 साल बाद फिर से क्लासिक शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) शुरू होने वाला है। काफी समय से शो की शूटिंग हो रही थी और अब तु ...और पढ़ें

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी से स्मृति ईरानी का लुक आउट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    क्योंकि सास भी कभी बहू थी से स्मृति ईरानी का लुक आउट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. फिर शुरू हो रहा है 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी'
    2. स्मृति ईरानी का तुलसी लुक में पहली फोटो रिलीज
    3. 12 साल से टीवी वर्ल्ड से दूर हैं स्मृति ईरानी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2000 में शुरू हुआ 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' अब तक के सबसे हिट शोज में से एक रहा है। 25 साल बाद भी यह शो और इसके किरदारों का चार्म फीका नहीं पड़ा। ढाई दशक के बाद एक बार फिर छोटे पर्दे पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की वापसी हो रही है और तुलसी यानी स्मृति ईरानी (Smriti Irani) की पहली झलक भी सामने आ गई है।

    'क्योंकि सास भी कभी बहू थी'  को लेकर लंबे समय से टेलीविजन की दुनिया में चर्चा चल रही थी। कुछ दिन पहले ही एकता कपूर ने एलान किया कि यह शो फिर से आ रहा है। शो की शूटिंग भी शुरू हो गई है और अब सेट से शो की पहली झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    शो से तुलसी का पहला लुक आउट

    'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में स्मृति ईरानी की तुलसी के किरदार में वापसी हो रही है। एक तरफ जोर-शोर से शो की शूटिंग हो रही है, इस बीच सोशल मीडिया पर तुलसी की एक फोटो सामने आई है जो अब वायरल हो रही है। तस्वीर में स्मृति ईरानी तुलसी के गेटअप में नजर आ रही हैं। उन्होंने गोल्डन बॉर्डर वाली मेरून सीधे पल्ले की साड़ी पहनी है। 

    यह भी पढ़ें- 'प्रेग्नेंसी में शूट...' Ram Kapoor ने Smriti Irani के बढ़े वजन का उड़ाया मजाक, लोगों ने किया ट्रोल

    Photo Credit - X

    पुराने शो की तरह स्मृति ईरानी मंगलसूत्र, हार, बड़ी लाल बिंदी और साइड पार्टेड हेयर स्टाइल के साथ सिंदूर भरा है। बैकग्राउंड में शो का सेट भी दिख रहा है। स्मृति ईरानी की ये तस्वीर देख फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है। हालांकि, यह तस्वीर मेकर्स या फिर स्मृति ने शेयर नहीं की है। 

    खबरें और भी

    11 साल पहले बनने वाली थीं तुलसी

    स्मृति ईरानी ने हाल ही में करण जौहर और बरखा दत्त के साथ बातचीत में खुलासा किया था कि स्मृति को 2014 में ही यह शो मिला था। उन्होंने कहा, "अगर आप 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को देखेंगे, तो इसके बारे में सबसे सीक्रेट बात यह थी कि मुझे 2014 में इसे फिर से करने का कॉन्ट्रैक्ट मिला था, लेकिन मैंने इससे दूरी बना ली, क्योंकि मुझे भारतीय संसद में कैबिनेट मंत्री के रूप में काम करना था। सेट तैयार था, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया कि आपको शपथ लेनी होगी।"

    यह भी पढ़ें- नेतागिरी छोड़ एक्टिंग का दुनिया में वापसी कर रहीं Smriti Irani, Z+ सिक्योरिटी के साथ करेंगी आइकॉनिक सीरियल की शूटिंग