Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kyunki Saas Bhi Kabhi Thi के सेट पर Smriti Irani को देना पड़ा था मिसकैरेज का सबूत, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

    Updated: Sun, 27 Jul 2025 04:22 PM (IST)

    टीवी का क्लासिक कल्ट सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) फिर से शुरू हो रहा है। शो के बज के बीच हाल ही में स्मृति ईरानी ...और पढ़ें

    मिसकैरेज के बाद स्मृति ईरानी को मेकर्स को देना पड़ा था सबूत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    मिसकैरेज के बाद स्मृति ईरानी को मेकर्स को देना पड़ा था सबूत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 29 जुलाई से आ रहा क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
    2. स्मृति ईरानी की 25 साल बाद तुलसी के रूप में वापसी
    3. क्योंकि सास भी कभी बहू थी का निर्माण कर रहीं एकता

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्योंकि सास भी कभी बहू थी (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) में तुलसी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं स्मृति ईरानी ने 8 सालो तक टेलीविजन पर राज किया था। अब वह सालों बाद फिर से तुलसी के रूप में वापसी कर रही हैं।

    एकता कपूर के सुपरहिट शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी की वापसी हो रही है। जल्द ही क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 शुरू हो रहा है। शो के प्रमोशन के बीच एक हालिया इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने अपने मिसकैरेज के दिनों को याद किया है।

    मिसकैरेज के बाद देना पड़ा सबूत

    स्मृति ईरानी का मिसकैरेज सीरियल की शूटिंग के वक्त ही हुआ था। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने मिसकैरेज की रिपोर्ट भी मेकर्स को दिखाई थी क्योंकि किसी ने कहा था कि वह झूठ बोल रही हैं। राज शमानी के साथ बातचीत में स्मृति ने कहा, "प्रोडक्शन में से किसी ने एकता से कहा, हम शूटिंग के लिए तैयार हैं लेकिन स्मृति ईरानी मौजूद नहीं हैं। वो झूठ बोल रही हैं। उन्हें असल में कुछ हुआ ही नहीं है। इसलिए मुझे अपनी अस्पताल की रिपोर्ट्स लेकर वापस जाना पड़ा ताकि यह साबित हो सके कि असल में कुछ हुआ ही था।"

    यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 25 साल बाद दिखेगी 'तुलसी' की झलक, कब और कहां शुरू होगा टीवी शो?

    3 दिन के बेटे को छोड़ सेट पर आईं एक्ट्रेस

    स्मृति ईरानी ने आगे बताया कि कैसे डिलीवरी के ठीक 3 तीन बाद ही वह क्योंकि सास भी बहू थी के सेट पर आ गई थीं। उन्होंने कहा, "जब मैं क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सेट पर वापस आई, तब मेरा बेटा तीन दिन का था। क्यों? क्योंकि हर कोई रोज रात 10:30 बजे नया एपिसोड देखना चाहता था।"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by StarPlus (@starplus)

    कब से शुरू होगा क्योंकि सास भी कभी थी 2?

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 दो दिन बाद यानी 29 जुलाई 2025 से शुरू होगा। यह शो रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। इसे आप जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर भी देख सकते हैं। इस नए सीजन में स्मृति ईरानी 'तुलसी' के रूप में वापसी कर रही हैं और अमर उपाध्याय 'मिहिर' के किरदार में दिखेंगे। साथ ही कुछ नए चेहरे भी विरानी परिवार की अगली पीढ़ी के रूप में शो में शामिल हो रहे हैं, जिनमें रोहित सुचांती, अमन गांधी और शगुन शर्मा जैसे कलाकार शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi के दौरान मंदिर के बाहर एकता कपूर के पैर छूते थे लोग,क्यों रोते थे बच्चे-बूढ़े