विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Son Pari की 'फ्रूटी' 25 साल बाद अब दिखती हैं ऐसी, बदला हुआ लुक देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

Published: Sun, 31 Aug 2025 12:32 PM (IST)

Son Pari Frooty छोटे पर्दे के कल्ट शोज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें सोन परी का नाम ...और पढ़ें

सोन परी टीवी सीरियल कास्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
सोन परी टीवी सीरियल कास्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. सोन परी की फ्रूटी का बदल गया लुक
  2. 25 साल बाद ऐसी दिखती हैं एक्ट्रेस
  3. कल्ट टीवी शो माना जाता है सोन परी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोन परी टीवी जगत का वो धारावाहिक था, जिसे देखना ऑडियंस काफी पसंद करती थी। शाम 6 बजे से भारतवासियों के टीवी सेट पर स्टार प्लस के इस टीवी सीरियल को देखा जाता था। काल्पनिक कहानी वाले इस कल्ट धारावाहिक की चर्चा आज भी की जाती है। जिसकी वजह इसकी स्टार कास्ट है, उसी आधार आज हम आपको सोन परी (Son Pari) की फ्रूटी के बारे में बताने जा रहे हैं।

जिनका लुक पूरी तरह से बदल गया है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी एक्ट्रेस हैं, जो सोन परी की फ्रूटी बनी और आज कैसी दिखती हैं। 

इस एक्ट्रेस ने निभाया था फ्रूटी का किरदार

टीवी की दुनिया की दिग्गज अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी ने सोन परी में लीड रोल प्ले किया था। उनके अलावा फ्रूटी के किरदार में एक्ट्रेस तन्वी हेकडे नजर आई थी। बतौर कलाकार तन्वी ने अपनी शानदार अदाकारी से हर किसी का दिल जीता और सोन परी की फ्रूटी के रोल को लोकप्रियता दिलाई।

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

यह भी पढ़ें- Hatim की 'जैस्मिन' का 22 साल बाद इतना बदल गया है लुक, 47 की उम्र में भी खूबसूरती से ढहाती हैं कहर

मौजूदा समय में तन्वी का काफी बड़ी हो गई हैं और अब सोन परी की फ्रूटी का लुक भी पूरी तरह से बदल गया है। जिसका अंदाजा आप एक्ट्रेस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मौजूद लेटेस्ट तस्वीरों के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

इन तस्वीरों के जरिए बदलते समय से साथ तन्वी का बदला हुआ अंदाज साफ-साफ दिख रहा है। सोन परी में जिस तरह से तन्वी हेकडे ने फ्रूटी की भूमिका को निभाया था, उसे आज भी याद रखा जाता है।

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

यही कारण है जो 25 साल बाद भी सोन परी टीवी सीरियल की चर्चा होती है। गौर किया जाए तन्वी की तरफ तो सिर्फ सोन परी ही नहीं बल्कि कई अन्य धारावाहिकों में भी वह बतौर एक्ट्रेस नजर आ चुकी हैं। जिनके नाम इस प्रकार हैं- 

  • खिचड़ी

  • कैप्टन हाउस

  • शाका लका बूम वूम

फिल्मों में भी नजर आईं तन्वी

सिर्फ टीवी सीरियल्स ही नहीं बल्कि बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट तन्वी हेकडे बॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। उनकी पॉपुलर मूवीज के बारे में जिक्र किया जाए तो वे इस प्रकार हैं-

  • चैंपियन

  • पिता

  • वाह लाइफ हो तो ऐसी

  • शिवा

इस तरह से बतौर एक्ट्रेस तन्वी हेकडे ने अपनी खास पहचान बनाई है। बता दें कि 266 एपिसोड तक तन्वी ने सोन परी में फ्रूटी का किरदार अदा किया था। ये शो स्टार प्लस पर साल 2000 से लेकर 2006 यानी 6 साल तक चला था।

यह भी पढ़ें- दूरदर्शन के Shri Krishna शो में 'द्रौपदी' बनी थी ये एक्ट्रेस, 32 सालों बाद इतना बदल गया लुक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।