Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sreejita De: श्रीजिता डे ने शेयर की माइकल के साथ शादी के बाद की पहली तस्वीर, फोटो पर दिल हारे फैंस

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Wed, 05 Jul 2023 10:32 AM (GMT+05:30)

    Sreejiat De श्रीजिता डे टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। छोटे पर्दे की दुनिया पर खूब नाम कमाने के बाद एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम ...और पढ़ें

    File Photo of Sreejita De and Michael
    File Photo of Sreejita De and Michael

    HighLights

    1. श्रीजिता डे ने हाल ही में की शादी
    2. एक्ट्रेस ने शेयर की माइकल के साथ तस्वीरें
    3. फैंस ने फोटो पर लुटाया प्यार

    नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) की कंटेस्टेंट और टेलीविजन इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री श्रीजिता डे ने कुछ ही दिनों पहले अपने ब्वॉयफ्रेंड माइकल ब्लोम पेप संग शादी कर ली। एक्ट्रेस ने जर्मनी के हैमबर्ग में क्रिस्चन स्टाइल में शादी की, और कुछ ही दिनों में वह इंडिया आकर इंडियन स्टाइल में वेडिंग करेंगी।

    श्रीजिता ने अपनी शादी से खूबसूरत तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने शादी के बाद माइकल के साथ कराए गए फोटोशूट भी शेयर किए हैं, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहे।

    'आपकी बाहों में, मुझे अपना हमेशा मिला'

    श्रीजिता और माइकल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। बिग बॉस 16 के फैमिली स्पेशल एपिसोड में माइकल ने घर में दस्तक दी थी। यह पहली बार था जब नेशनल टेलीविजन पर एक्ट्रेस के फैंस ने दोनों को साथ देखा था। अब माइकल से वेस्टर्न स्टाइल में वेडिंग करने के बाद एक्ट्रेस ने उनके साथ फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आपकी बाहों में, मुझे अपना हमेशा मिला।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Sreejita De (@sreejita_de)

    एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर उनके फैंस ने प्यारे-प्यारे कमेंट्स किए हैं। एक फैन ने कमेंट किया, 'वाओ, आप दोनों कितने अच्छे लग रहे हैं।' एक अन्य फैन ने कमेंट किया, 'यू बोथ लुक स्टनिंग।' श्रीजिता और माइकल को फैंस ने बधाई देते हुए उनकी पिक्चर्स की तारीफ की है।

    खबरें और भी

    गोवा में करेंगी इंडियन स्टाइल वेडिंग

    श्रीजिता डे इसी महीने में गोवा में इंडियन स्टाइल वेडिंग करेंगी। इसके बाद एक्ट्रेस मुंबई में अपने दोस्तों और फैमिली के लिए रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगी। माइकल 6 फीट 4 इंच के हैं, जबकि, श्रीजिता की हाइट 5 फीट 4 इंच है। श्रीजिता डे ने क्रिस्चन वेडिंग के लिए ट्रेडिशनल व्हाइट कलर गाउन चुना था। ट्रम्पेट स्टाइल के इस गाउन को नीचे से फ्लोरलेंथ तक का रखा हुआ, जो उन्हें गॉर्जियस लुक दे रहा था। वहीं, माइकल ब्लैक कलर के टक्सीडो में बेहद हैंडसम लग रहे थे।