Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Best Movies of Sridevi: चांदनी से इंग्लिश-विंग्लिश तक, श्रीदेवी की ये फिल्में हैं यादगार

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Fri, 11 Aug 2023 03:46 PM (GMT+05:30)

    Best Movies of Sridevi श्रीदेवी के लिए फैंस के बीच जिस तरह की दीवानगी थी वैसी दूसरी किसी अभिनेत्री के लिए नहीं हुआ करती थी। श्रीदेवी हिन्दी सिनेमा की ...और पढ़ें

    Best films and performances of Sridevi. Photo- Screenshot
    Best films and performances of Sridevi. Photo- Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Best Movies of Sridevi: बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जानी वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी का 13 अगस्त को जन्मदिन है। श्रीदेवी बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो चुलबुले किरदार से लेकर सीरियस रोल तक में अपनी छाप छोड़ जाती हैं।

    श्रीदेवी भले ही जा चुकी हैं, लेकिन उनका अभिनय आज भी फिल्मों के माध्यम से हम तक पहुंच रहा है। आइए जानते हैं श्रीदेवी की बेस्ट परफॉर्मेंसेस के बारे में

    मॉम (2017)

    श्रीदेवी की यह फिल्म बाकी फिल्मों से काफी अलग है। इसमें श्रीदेवी के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आये थे। फिल्म में श्रीदेवी एक मिडिल क्लास परीवार से हैं और एक मां किरदार निभाती हैं, जो अपनी बेटी को बहुत चाहती है। मगर कुछ दरिंदे उसकी बेटी को किडनैप करके उसके साथ दुष्कर्म करते हैं। जिसके बाद बेटी की मां उन सभी दरिंदो से बदला लेने के लिए निकल पड़ती है। फिल्म में श्रीदेवी ने जबरदस्त एक्टिंग की थी। 

    इंग्लिश विंग्लिश (2012)

    इस फिल्म में श्रीदेवी ने एक हाउसवाइफ की भूमिका निभाई थी, जिसके बच्चे और पति उसकी खराब इंग्लिश का अक्सर मजाक उड़ाते रहते थे। जिसके बाद वह अंग्रेजी सीखने का फैसला करती है और लंदन के एक कोचिंग सेंटर से अंग्रेजी सीखती है।

    इस दौरान उसे कई पड़ावों से होकर गुजरना पड़ता है लेकिन वह अपना दृढ़ निश्चय बनाए रखती है। इस फिल्म को श्रीदेवी की कमबैक फिल्म के तौर पर देखा जाता है। उनकी एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म ने दूसरे देशों में अछ्छी कमाई की थी।

    खबरें और भी

    चालबाज (1989)

    श्रीदेवी फिल्मों में डबल रोल करने के लिए भी जानी जाती थीं। चालबाज फिल्म में श्रीदेवी ने अंजू और मंजू नाम से दो रोल निभाए थे। अंजू एक विनम्र और सीधी-सादी लड़की जैसी थी, जो सबकी बात मान लेती थी। जबकि मंजू का स्वभाव बिल्कुल विपरीत था।

    वह स्मार्ट और आत्मनिर्भर लड़की थी। वह बुरे लोगों से निपटने का हुनर जानती थी कि बुरे लोगों से कैसे पार पाना है। कुल मिलाकर इस फिल्म में श्रीदेवी ने अपनी दोहरी छाप छोड़ी थी।

    शेरनी (1988)

    श्रीदेवी ने अपने करियर में अलग-अलग तरह के किरदार अदा किए थे। इस फिल्म में श्रीदेवी के दो रूप दिखाई पड़ते हैं। फिल्म के फर्स्ट हाफ में श्रीदेवी एक सीधी-साधी लड़की है, जो  काफी दिक्कतों का सामना करती है। सेकेंड हाफ में श्रीदेवी डाकू बन जाती है, जो अपने दुश्मनों से बदला लेती है। फिल्म में प्राण ने श्रीदेवी के पिता की भूमिका निभाई थी।

    मिस्टर इंडिया (1987)

    श्रीदेवी और अनिल कपूर की ऑन स्क्रीन जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे। फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में श्रीदेवी ने एक स्वछंद और चुलबुली लड़की की भूमिका निभाई थी , जो अपनी शर्तों पर जीती है।

    वह पेशे से एक जर्नलिस्ट का रोल निभाती हैं और जो अपना काम भी मेहनत से पूरा करती है। फिल्म में श्रीदेवी का गुदगुदाने वाला अंदाज भी दिखा था, वो गुस्से में भी सबके क्यूट ही नजर आती हैं।