विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

K-POP से भी ज्यादा लोकप्रिय था इंडिया का A Band Of Boys, दोस्तों संग अनुपमा के इस एक्टर ने की थी शुरुआत

Published: Tue, 12 Mar 2024 06:21 PM (IST)

K-Pop आज के समय में भले ही सबसे लोकप्रिय पॉप बैंड बन चुका हो लेकिन इंडिया में एक समय ऐसा ...और पढ़ें

K-POP से भी ज्यादा लोकप्रिय था इंडिया का A Band Of Boys / फोटो- दैनिक जागरण ग्राफिक्स
K-POP से भी ज्यादा लोकप्रिय था इंडिया का A Band Of Boys / फोटो- दैनिक जागरण ग्राफिक्स

HighLights

  1. K-POP से पहले इस इंडियन बैंड का था फैंस में क्रेज
  2. A Band of Boys ऑफ ब्वॉयज इंडिया का था सबसे फेमस पॉप बैंड
  3. अनुपमा एक्टर सहित ये थे पॉप बैंड के पांच मेम्बर्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया में 90 के दशक से 2000 के बीच में कई ऐसे पॉपुलर गाने आए, जो आज भी फैंस के दिलों में बसे हुए हैं। सलमान खान के हनी-हनी गाने से लेकर परदेसिया ये सच है पिया और नाचांगे सारी रात सोंणिया वें जैसे कई ऐसे सुपरहिट गाने आए, जिसे आज भी लोग बड़े चाव से सुनते हैं।

बदलते समय के साथ पॉप कल्चर के प्रति लोगों का रुझान काफी देखने को मिला। इंडियन लोग भी पॉप म्यूजिक के दीवाने बन गए और बॉलीवुड में भी इसकी डिमांड बढ़ गयी।

आज के समय में कोरियन बैंड K-POP दुनिया के सबसे लोकप्रिय बैंड में से एक हैं, लेकिन शायद आपको ये नहीं पता होगा कि जब के-पॉप का नामो-निशान भी नहीं था, तभी से इंडिया में पॉप म्यूजिक का दौर आ गया था।

2000 में अ बैंड ऑफ ब्वॉयज ने इस बैंड की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए। इस बैंड की शुरुआत पांच टीवी सितारों ने मिलकर की थी। क्या है इस इंडियन बैंड की पूरी कहानी, चलिए जानते हैं।

इन पांच लोगों ने मिलकर शुरू किया था A Band Of Boys

अ बैंड ऑफ ब्वॉयज की शुरुआत साल 2001 में हुई थी। उस दौर में इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे पांच टीवी सितारों ने मिलकर ये पॉप बैंड बनाया था,जिनके मेंबर टीवी एक्टर करण ओबेरॉय, अनुपमा एक्टर सुधांशु पांडे, शेरिन बर्गसे, आशा भोसले ने नाती चैतन्य भोसले और सिद्धार्थ हल्दीपुर थे।

यह भी पढ़ें: 'जुम्मा-चुम्मा' का हुक स्टेप देख भड़क गए थे अमिताभ बच्चन, वल्गर बता डांस से कर दिया था इंकार, जानें फिर कैसे हुआ शूट?

साल 2001 में शुरू हुई हुए A Band Of Boys की पहली एल्बम साल 2002 में आई, जिसका टाइटल था, 'ये भी वो भी'। इस एल्बम में उन्होंने मेरी नींद उड़ गयी है से लेकर इश्क है इन्तजार करता बेकरार और चाहा तुझे है जहां से भी ज्यादा, आ भी जा आ भी जा जैसे कई सुपरहिट गाने दिए।

2000 में यंग जनरेशन पर इंडिया में इस पॉप बैंड का खुमार सिर चढ़कर बोलता था। सुधांशु पांडे-करण ओबेरॉय का बैंड ऑफ ब्वॉयज कुछ गानों से ही इतना फेमस हो गया था कि इससे प्रेरित होकर कॉलेज के लड़कों ने अपने खुद के बैंड बनाना स्टार्ट कर दिया था। उनके गानों में डांस से लेकर फैशन और एनर्जी से लेकर इमोशन हर चीज शामिल थी, यही वजह थी कि उस दौर में लोगों ने उनके बैंड से खुद को खूब कनेक्ट किया।

म्यूजिक वीडियो में खुद बैंड के लोग गाते थे गाने

मोहित शर्मा ने अपने YOUTUBE चैनल में ये भी बताया कि सुधांशु पांडे एक फेमस एक्टर रहे हैं, ऐसे में जो भी उन्हें देखता था वो यही सोचता था कि उन्हें अ बैंड ऑफ ब्वॉयज के गानों में बतौर एक्टर कास्ट किया गया है। हालांकि, ऐसा नहीं था, उन्होंने ही इस म्यूजिक बैंड की दोस्तों संग मिलकर शुरुआत की थी।

चिंटू भोसले से लेकर सिद्धार्थ हल्दीपुर को म्यूजिक में जहां महारथ हासिल थी, तो वहीं सुधांशु पांडे और करण ओबेरॉय एक्टिंग करने के साथ-साथ इस म्यूजिक वीडियो में गाते भी थे।

अनुपमा एक्टर सुधांशु की वजह से टूटा बैंड ऑफ ब्वॉयज

2001 में शुरू हुए इस बैंड को अच्छे म्यूजिक और एल्बम की वजह से लगातार सफलता मिल रही थी। लेकिन किसे पता था कि इंडिया के पॉप बैंड की लाइफलाइन काफी छोटी है। सुधांशु पांडे को जब अपने एक्टिंग करियर में सफलता मिलने लगी, तो उन्होंने खुद को इस बैंड से अलग कर लिया। इन दिनों सुधांशु पांडे स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' में नजर आ रहे हैं। उनके बाद बैंड में चार मेम्बर्स बचे, जिसमें से करण ओबेरॉय ने भी कुछ समय बाद एक्टिंग के लिए अपने अ बैंड ऑफ ब्वॉयज को अलविदा कह दिया।

धीरे-धीरे मशहूर म्यूजिशियन अमर हल्दीपुर के बेटे सिद्धार्थ हल्दीपुर भी इससे अलग हो गए और अब वह एक दोस्त संग खुद की म्यूजिक कम्पनी 'संगीत एंड सिद्धार्थ चलाने लगे। अब 'अ बैंड ऑफ ब्वॉयज' में दो मेंबर्स शेरिन बर्गसे, चिंटू भोसले बचे हुए हैं, जो इसे अब भी चलाते हैं। 2018 में उन्होंने वापस लीग में आने की कोशिश की थी, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हुए।

A Band Of Boys का ये था लास्ट गाना

अ बैंड ऑफ ब्वॉयज का जादू साल 2001 से 2005 तक फैंस के सिर चढ़कर बोला, लेकिन जैसे ही ये बैंड टूटा इसकी किस्मत के सितारे भी डूबने लगे।

ये इंडी-पॉप बैंड सिर्फ छह साल तक ही खुद को संभाल पाया। अ बैंड ऑफ ब्वॉयज का लास्ट गाना साल 2006 में रिलीज हुआ था, जिसका टाइटल था 'गाने भी दो यारो'। उसके बाद कभी भी किसी ने इस बैंड के बारे में नहीं सुना।

यह भी पढ़ें: Ajay Devgn: लगातार 7 फिल्में फ्लॉप, रूठ गई थी अजय देवगन की किस्मत, फिर एक फैसले से यूं बदला 'सिंघम' का करियर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।