विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' का हिस्सा होंगे सुम्बुल तौकीर खान के पिता? अफवाहों के बीच बताया शो में जाने का सच

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 22 Aug 2023 05:05 PM (IST)

Bigg Boss 17 सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस का 17वां सीजन सुर्खियों में आ गया है। बिग बॉस ...और पढ़ें

File Photo of Salman Khan and Sumbul Touqeer Khan with her Father
File Photo of Salman Khan and Sumbul Touqeer Khan with her Father

HighLights

  1. बिग बॉस 17 की चर्चा हुई शुरू
  2. बिग बॉस 17 के लिए कई नाम आए सामने
  3. सुम्बुल तौकीर खान के पिता का नाम भी आया सामने

नई दिल्ली, जेएनएन। रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के बाद 'बिग बॉस 17' की चर्चा तेज हो गई है। शो को लेकर कई अपडेट्स सामने आए हैं। इस बार के सीजन की थीम अब तक के सभी सीजन की थीम से अलग होगी। इस बार कुछ कंटेस्टेंट्स कपल के तौर पर एंट्री लेंगे, तो कुछ सिंगल कंटेस्टेंट बनकर आएंगे।

अभी तक तीन कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ चुका है। वहीं, अब सुम्बुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) के पिता तौकीर हसन खान का नाम भी कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आ गया है।

'बिग बॉस 17' में जाएंगे सुम्बुल के पिता?

'बिग बॉस' के अब तक सभी सीजन हिट रहे हैं। शो के 16वें सीजन का ग्रैंड फिनाले इस साल 12 फरवरी को आयोजित किया गया था। इसके बाद जून में 'बिग बॉस ओटीटी 2' शुरू हुआ और अब 'बिग बॉस 17' को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अभी तक कंवर ढिल्लों, एलिस कौशिक और समर्थ जुरल का नाम शो के लिए सामने आ चुका है।

वहीं, अब चर्चा है कि सुम्बुल के पिता भी इस बार सलमान के शो में हाजिरी लगाएंगे। इसमें कितनी सच्चाई है, इसका खुलासा खुद उन्होंने किया है।

क्या कहा तौकीर खान ने?

तौकरी हसन खान ने बिग बॉस 17 में जाने की बात पर कहा, ''मैं अभी इस बारे में कोई बात नहीं कर सकता हूं।'' तौकीर हसन उस वक्त चर्चा में आए, जब 'बिग बॉस 16' में वह सु्म्बुल से मिलने आए। इसके बाद 15 जून को दूसरी शादी करने को लेकर उन्होंने सुर्खियां बटोरीं।

कब से शुरू हो रहा 'बिग बॉस 17'?

शो की ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसी चर्चा है कि 30 सितंबर से शो को शुरू किया जा सकता है।