Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कपिल शर्मा शो का हिस्सा न बनने पर Sumona Chakravarti ने तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा रिएक्शन सोच में पड़ जाएंगे फैंस

    Updated: Sun, 19 May 2024 05:25 PM (IST)

    टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) इन दिनों रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी को लेकर चर्चा में है। कहा जा रहा है इस ब ...और पढ़ें

    sumona chakravarti Kapil Sharma Show (Photo Instagram)
    sumona chakravarti Kapil Sharma Show (Photo Instagram)

    HighLights

    1. पर्दे पर फिर लौट रही हैं सुमोना चक्रवर्ती
    2. सालों तक कपिल शर्मा की पत्नी का निभाया करिदार
    3. कपिल के नए शो में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'द कपिल शर्मा शो'  में कपिल की पत्नी का किरदार निभाने के लिए पहचनी जाने वाली एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती इन दिनों कॉमेडियन के शो से कोसो दूर हैं। सालों तक उन्होंने कपिल के साथ काम किया और घर-घर में अपने एक अलग पहचान बनाई थी, लेकिन इस बार वह नए शो  'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) का हिस्सा नहीं बनी। अभिनेत्री के फैंस उन्हें आज भी शो में देखने के लिए तरस रहे हैं। इन सबके बीच अब एक्ट्रेस ने शो का हिस्सा न बनने पर चुप्पी तोड़ी है।

    मेरी खुद की जर्नी चल रही है- सुमोना

    सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) साल 2013 से शर्मा के शो का हिस्सा बनी हुई थी। इस दौरान उन्होंने शो में कई तरह के किरदार निभाए थे, लेकिन दर्शकों के बीच वह कपिल की बीवी के नाम से मशहूर हुई। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जब अभिनेत्री ने से पूछा गया कि वह इस बार कपिल के शो का हिस्सा क्यों नहीं बनी तो उन्होंने कहा कि, ‘मेरे पास इसका जवाब नहीं है।

    यह भी पढ़ें- Sumona Chakravarti को 17 साल बाद मिला पहला अवॉर्ड, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर जताई अपनी खुशी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sumona Chakravarti (@sumonachakravarti)

     मैं जिस शो का हिस्सा थी वो किसी दूसरे चैनल पर आता था और वो शो जुलाई में बंद हो गया था। उसके बाद से मेरी खुद की जर्नी चल रही है। मैं खुद की चीजें करने लग गई हुई। नेटवर्क बनाने लग गई थी। लोगों से मिलने लग गई थी।

    इस शो में नजर आएंगी अभिनेत्री

    सुमोना चक्रवर्ती का नाम इन दिनों रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए जुड़ रहा है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा करना बाकी है।

    सुमोना का एक्टिंग करियर

    सुमोना चक्रवर्ती ने सालों पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो से की थी। वह टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं में नताशा का किरदार निभाया था। इससे पहले वो महज 11 साल की उम्र में आमिर खान और मनीषा कोइराला अभिनीत फिल्म मन में नजर आई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Sumona Chakravarti ने इस वजह से दुर्गा पूजा में पहनी पुरानी साड़ियां, बोलीं- इस साल एक भी नहीं खरीदी