Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'वह एक पीआर स्टंट था...', Kapil Sharma से हुए झगड़े को सुनील ग्रोवर ने अब बताया ढोंग

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 01:24 PM (IST)

    जैसे-जैसे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के ऑनएयर होने का समय पास आ रहा है वैसे वैसे फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ती जा रही ...और पढ़ें

    Kapil Sharma से हुए झगड़े को सुनील ग्रोवर ने अब बताया ढोंग/ Photo- Instagram
    Kapil Sharma से हुए झगड़े को सुनील ग्रोवर ने अब बताया ढोंग/ Photo- Instagram

    HighLights

    1. सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा संग हुई लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी
    2. कपिल शर्मा संग लड़ाई को सुनील ने बताया ढोंग
    3. बताया क्यों किया था उनसे लड़ाई करने का नाटक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आम लोगों की तरह कलाकारों के रिश्तों में भी उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। साल 2017 अक्टूबर में कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच फ्लाइट में हुए व्यक्तिगत विवाद का असर उनके पेशेवर रिश्ते पर भी दिखा। इसके बाद सुनील, कपिल के शो से अलग हो गए।

    कई बार खबरें आई कि दोनों वापस आएंगे, लेकिन हर बार लोगों के हाथ निराशा ही लगी। हालांकि, लोगों की उदासी को खुशी में बदलते हुए अब छह साल से ज्यादा समय बाद सुनील दोबारा कपिल के साथ में वापसी कर रहे हैं। इस बार प्लेटफार्म और शो दोनों बदले हुए हैं।

    दोनों 30 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने जा रहे शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में एक साथ नजर आएंगे। हाल ही में जब मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में उनसे कपिल संग उनके पुराने विवाद पर पूछा गया तो, उन्होंने इसका जवाब देते हुए इसे पीआर स्टंट बता दिया।

    क्या सच में कपिल-सुनील की लड़ाई थी बस नाटक?

    कपिल के साथ करीब छह साल बाद वापसी पर जब सबकी प्यारी सवाल पूछा गया जिसका जवाब उन्होंने बड़े ही मजाकिया अंदाज में दिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा,

    ‘छह साल पहले हमारे बीच फ्लाइट में जो भी हुआ था, वह इस शो के लिए एक पीआर (पब्लिसिटी) स्टंट था। जिससे हमें इतने बड़े प्लेटफार्म (नेटफ्लिक्स) के लिए शो करने का मौका मिले। दूसरी बात यहां पर हमें इसी सेट पर शूट करना है, जबकि दूसरे शो की आउटडोर शूटिंग करनी पड़ती है"।

    सुनील ग्रोवर के इस जवाब को सुन बैठे लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। आपको बता दें कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में भी कपिल और सुनील खुद अपने झगड़े का मजाक उड़ाते हुए नजर आए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'काफी महंगे आर्टिस्ट लग रहे हैं हम लोग', कपिल शर्मा ने नये शो The Great Indian Kapil Show को लेकर किया रिएक्ट

    नेटफ्लिक्स पर कब से प्रसारित होगा कॉमेडी शो

    इस कार्यक्रम में कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने सुनील ग्रोवर को रोकते हुए कहा कि सुनील भाई यह भी तो बताओ कि आपने घर ले लिया है, उसकी किस्त भी हैं। फिर सुनील थोड़ा गंभीर हुए और कहा, "इस शो का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं घर वापस आ चुका हूं"।

    View this post on Instagram

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर स्टारर कॉमेडी शो 30 मार्च से हर शनिवार और रविवार को शाम 6: 30 बजे ऑनएयर होगा। कपिल और सुनील के अलावा इस शो में कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरण सिंह, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर जैसे कॉमेडियन भी नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor: मां नीतू कपूर के जेवर चुरा चुके हैं रणबीर कपूर, जानें- किस मजबूरी की वजह से उठाया था ऐसा कदम?