Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'ये इनका धंधा है...' Kapil Sharma- अर्चना पूरन सिंह पर Sunil Grover ने कसा तंज, सुन हैरान हुए मेहमान विक्की कौशल

    Updated: Sun, 21 Apr 2024 10:08 AM (IST)

    अपने कॉमेडी जोक्स से लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट करने वाले Sunil Grover हर एपिसोड में कोई न कोई लाइन या जोक ऐसा जरूर कहते हैं जिसे सुन सामने वाले के ...और पढ़ें

    'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' से सुनील ग्रोवर, विक्की कौशल, सनी कौशल
    'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' से सुनील ग्रोवर, विक्की कौशल, सनी कौशल

    HighLights

    1. 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में मेहमान बनकर आए विक्की और सनी कौशल
    2. सुनील ग्रोवर की मस्ती देख हंसते-हंसते लोटपोट हुए विक्की कौशल
    3. करारा जवाब देकर सुनील ने की कपिल की बोलती बंद

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडी से भरपूर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सुनील ग्रोवर (Sunil Grover), कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और कपिल शर्मा अपने जोक्स से लोगों का भरपूर एंटरटेनमेंट करते हैं। खासकर सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की आपस में नोकझोंक फैंस को बहुत पसंद आती है। 

    'कमलेश की लुगाई' के साथ रोमांटिक हुए विक्की कौशल

    'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के हालिया एपिसोड में कौशल ब्रदर्स (Vicky Kaushal, Sunny Kaushal) ने एंट्री ली। इन भाइयों ने शो में ढेर सारी मस्ती की। एपिसोड की शुरुआत सुनील ग्रोवर के फनी एक्ट 'कमलेश की लुगाई' बनकर हुई। अपने पति की खोज में निकली 'कमलेश की लुगाई' विक्की कौशल और सनी कौशल को देखते ही उन पर लट्टू हो गई। उन्होंने विक्की के साथ रोमांटिक और फनी डांस भी किया, जिसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

    View this post on Instagram

    A post shared by The Great Indian Kapil Show Only On Netflix (@thegreatindiankapilshow)

    बंदरों को नहलाने पर कपिल ने ली चुटकी

    इस एपिसोड में सुनील ग्रोवर कई कैरेक्टर्स में नजर आए। 'कमलेश की लुगाई' के बाद वह इंजीनियर बाबू 'चुंबक मित्तल' बनकर सबके सामने आए। सुनील के इस गेटअप में आने के बाद कपिल ने उन्हें किसी बात पर ताना मारा कि वो बंदरों को नहलाते हैं। 

    'बंदरों को नहलाने वाले कमेंट पर दिया ये जवाब'

    कपिल शर्मा के मुंह से ये बात सुनते ही सुनील ऑडियंस से कहते हैं, 'हंसिये आप लोग, मेरा इनसे कोई हंसी मजाक वाला रिश्ता नहीं है।' सुनील यहीं नहीं रुकते। वह इस मजाक में अर्चना पूरन सिंह को भी लपेटे में ले लेते हैं। 'चुंबक मित्तल' कहते हैं कि कपिल ने बंदरों को नहलाने वाली बात इसलिए बोली क्योंकि वो चाहते हैं कि सामने जो मैडम बैठी हैं, वो हंसे। 

    सुनील की बात सुन अर्चना अपनी हंसी नहीं रोक पातीं। इसके बाद सुनील ग्रोवर मजाकिया अंदाज में ताना मारते हुए कहते हैं 'बुरा लगेगा इनको मगर ये इन लोगों का धंधा है।'

    खबरें और भी