Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    टीवी रिएलिटी शोज़ में क्या टीआरपी के लिए दिखायी जाती हैं फेक इमोशनल स्टोरी? जानें- क्या बोले निर्देशक अनुराग बसु

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 20 Jul 2021 07:41 AM (IST)

    अनुराग सुपर डांसर चैप्टर 4 को जज करते हैं। सोनी टीवी के शो को अनुराग के अलावा शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर जज करते हैं। अनुराग बसु की बतौर निर्देशक पिछल ...और पढ़ें

    Anurag Basu is judge of a dance reality show. Photo- Screenshot video/SonyTV
    Anurag Basu is judge of a dance reality show. Photo- Screenshot video/SonyTV

    नई दिल्ली, जेएनएन। अगर आप टीवी रिएलिटी शोज़ के नियमित दर्शक हैं तो आपने गौ़र किया होगा कि तक़रीबन हर रिएलिटी शो में कुछ कंटेस्टेंट्स की बेहद इमोशनल स्टोरीज़ दिखायी जाती रही हैं। उनकी ग़रीबी, मजबूरी और बेचारगी को शो के दौरान दिखाया जाता है।

    मंच पर कई बार इसको लेकर माहौल इमोशनल हो जाता है। रिएलिटी शोज़ पर आरोप भी लगते रहे हैं कि ऐसा टीआरपी के लिए किया जाता है। क्या वाकई यह सब टीआरपी के लिए किया जाता है। अब निर्देशक अनुराग बसु ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है, जो ख़ुद डांस रिएलिटी शो जज करते हैं। 

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अनुराग ने कहा कि वो किसी दूसरे शो के लिए तो कुछ नहीं कह सकते, लेकिन उनके शो में पार्टिसिपेंट जो करते हैं, वो मौलिक होता है। कई बार माहौल इमोशनल हो जाता है, क्योंकि कला इमोशनल होती है। मुझे नहीं लगता कि हमारी यूनिट बढ़ा-चढ़ाकर पेश करती है। हम लोग यह सब नहीं करते। बतौर जज हम ऐसी किसी कहानी को बढ़ावा नहीं देते, जो असली नहीं है या मौलिक नहीं है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    बता दें, अनुराग सुपर डांसर चैप्टर 4 को जज करते हैं। सोनी टीवी के शो को अनुराग के अलावा शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर जज करते हैं। अनुराग बसु की बतौर निर्देशक पिछली फ़िल्म लूडो है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म में अभिषेक बच्चन, पंकज त्रिपाठी, आशा नेगी, फ़ातिमा सना शेख़, राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा और आदित्य रॉय कपूर ने मुख्य किरदार निभाये थे। फ़िल्म को काफ़ी पसंद किया गया था।

    खबरें और भी

    इससे पहले अनुराग ने जग्गा जासूस डायरेक्ट की थी, जो 2017 में रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म में रणबीर कपूर और कटरीना कैफ़ ने लीड रोल्स निभाये थे। फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस नहीं चली थी। उससे पहले अनुराग ने बर्फ़ी निर्देशित की थी, जिसमें रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य किरदार निभाये थे। 2012 में रिलीज़ हुई फ़िल्म से इलियाना डिक्रूज़ ने बॉलीवु़ डेब्यू किया था। वहीं, बंगाली कलाकार जिशु सेनगुप्ता की यह दूसरी हिंदी फ़िल्म थी।