Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Surbhi Chandna Wedding: कब और कहां शादी करेंगी 'नागिन' फेम सुरभि चंदना? एक्ट्रेस ने दी वेडिंग डिटेल्स

    Updated: Sun, 28 Jan 2024 01:45 PM (IST)

    Surbhi Chandna Wedding नागिन और इश्कबाज फेम एक्ट्रेस सुरभि चंदना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हाल ही में सुरभि ने अपनी शादी की अनाउंसमेंट ...और पढ़ें

    सुरभि चंदना ने अपनी शादी की डिटेल्स की शेयर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सुरभि चंदना ने अपनी शादी की डिटेल्स की शेयर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सुरभि चंदना ने शादी की तारीख का खुलासा
    2. करण शर्मा संग सुरभि करेंगी डेस्टिनेशन वेडिंग
    3. करण शर्मा को 13 साल से डेट कर रहीं सुरभि

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Surbhi Chandna Wedding: छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) जल्द ही दुल्हनिया बनने जा रही हैं। सुरभि ने शादी की अनाउंसमेंट करने से कुछ समय पहले ही अपने रिलेशनशिप को रिवील किया था। वह बिजनेसमैन करण शर्मा (Karan Sharma) के साथ कहां और कब सात फेरे लेंगी, एक्ट्रेस ने इसकी अनाउंसमेंट कर दी है। 

    सुरभि चंदना 'नागिन' और 'इश्कबाज' से घर-घर में पॉपुलर हुई हैं। यूं तो एक्ट्रेस अपने काम और खूबसूरती के लिए खूब सराही गईं, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिलेशनशिप का खुलासा नहीं किया था। जब एक्ट्रेस की शादी की चर्चा शुरू हुई, तब वह खुलकर अपने ब्वॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ नजर आने लगी थीं। फाइनली अब अभिनेत्री शादी के बंधन में भी बंधने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें- Surbhi Chandna ने एयरलाइन कंपनी पर लगाया मेंटल टॉर्चर का आरोप, फैंस से कहा- 'सफर करने से पहले 100 बार सोचना'

    सुरभि चंदना की शादी की तारीख

    हाल ही में, सुरभि चंदना ने पैपराजी के साथ बातचीत में अपनी शादी की तारीख का ऐलान किया। साथ ही बताया कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड करण के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रही हैं। सुरभि ने बताया कि वह और करण 1 और 2 मार्च को शादी करेंगे। शादी राजस्थान के जयपुर में होगी। सुरभि ने यह भी खुलासा किया कि शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी होस्ट नहीं की जाएगी। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    13 साल से ब्वॉयफ्रेंड को डेट कर रहीं सुरभि

    सुरभि और करण पिछले 13 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सुरभि चंदना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी। एक्ट्रेस ने ब्वॉयफ्रेंड करण के साथ फोटोज शेयर की थीं। तस्वीर में उनका डॉगी भी था। एक बोर्ड में लिखा था, "मेरे इंसान शादी कर रहे हैं।" एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "13 सालों से उसकी जिंदगी में रंग भर रही हूं।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic)

    सुरभि और करण साल 2010 से डेटिंग कर रहे हैं। करण ग्लैमर वर्ल्ड से नहीं हैं। वह पेशे से एक बिजनेसमैन हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Surbhi Chandna ने 'शेरदिल-शेरगिल' ऑफ एयर होने पर कहा- लोगों को रोमांस...