यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
किचन में पति से शरमाईं Surbhi Jyoti, ससुराल में मनाई पहली रसोई की रस्म, सादगी ने चुरा लिया सबका दिल
Surbhi Jyoti ने आखिरकार सुमित सूरी (Sumit Suri) के साथ शादी रचा ली है। शादी के बाद एक्ट्रेस अपने ससुराल आ गई हैं और यहां उन्होंने अपनी पहली रसोई सेलिब ...और पढ़ें

HighLights
- 27 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधीं सुरभि
- सुमित सूरी के साथ जिम कॉर्बेट में रचाई शादी
- सुरभि-सुमित का 5 साल से चल रहा था रिलेशनशिप
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिस से मिसेज बनीं सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) ने शादी के बाद अपनी पहली रसोई की रस्म पूरी की। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली रसोई की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। नई नवेली दुल्हन की ससुराल में पहली दीवाली और रसोई एक साथ सेलिब्रेट की गई है।
सुरभि ज्योति ने 27 अक्टूबर को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सुमित सूरी (Sumit Suri) के साथ सात फेरे लिए। दोनों पिछले पांच साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सालो तक रिलेशनशिप दोनों ने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में उत्तराखंड स्थित जिम कॉर्बेट में शादी रचाई। शादी के बाद एक्ट्रेस ने शानदार अंदाज में अपना वेडिंग रिसेप्शन एन्जॉय किया और अब नई-नवेली दुल्हन की पहली रसोई हुई।
सुरभि ज्योति की पहली रसोई
31 अक्टूबर को दीवाली वाले दिन सुरभि ज्योति ने अपनी पहली रसोई की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में एक्ट्रेस सूजी का हलवा बनाती हुई नजर आ रही हैं। रसोई शुरू करने से पहले उन्होंने चूल्हे की पूजा की और फिर हलवा बनाया। इस दौरान एक्ट्रेस के पति सुमित किचन शेल्फ पर बैठकर अपनी बीवी को हलवा बनाते हुए निहारते नजर आए।
यह भी पढ़ें- Surbhi Jyoti Wedding: सिंदूर, मंगलसूत्र, लाल चूड़ा... TV की 'नागिन' ने अपनी रिसेप्शन पार्टी में मचाया बवाल
ससुराल में शरमाई एक्ट्रेस
यही नहीं, ससुराल वालों से पहले सुमित सूरी ने अपनी बीवी का बनाया हलवा पहले चखा। सुरभि ने एक और तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। फोटो में सुमित उन्हें हलवा खिला रहे हैं और एक्ट्रेस चेहरे पर हाथ रखकर शरमा रही हैं। दोनों तस्वीर में बहुत प्यारे लग रहे हैं।
खबरें और भी
सिंपल लुक में लगीं खूबसूरत
पहली रसोई में सुरभि ज्योति पर्पल कलर का अनारकली सूट पहना था, जिसे उन्होंने जूती के साथ स्टाइल किया था। मिनिमल मेकअप, पोनीटेल और चूड़ा, मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया। वह इस सादगी भरे अंदाज में खूब जच रही थीं।
Surbhi Jyoti First Rasoi- Instagram
सेलेब्स और फैंस का रिएक्शन
सुरभि ज्योति की ये तस्वीरें देख सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिया। वाहबिज दोराबजी ने लिखा, "मेरी प्यारी दुल्हनिया।" बेस्ट फ्रेंड रित्विक धनजानी ने नजरबट्टू और हार्ट की इमोजी शेयर की है। बाकी सेलेब्स ने भी उनकी सादगी की तारीफ की है और फैंस तो मानो उन पर लट्टू हो गए हैं। फैंस उन्हें शादी की बधाइयां भी दे रहे हैं।