यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'कुबूल है' की जोया ने लगाई पिया के नाम की मेहंदी, दूल्हेराजा के साथ जमकर थिरकीं Surbhi Jyoti
एक्ट्रेस सुरभि ज्योति फाइनली शादी के बंधन में बंधने के लिए एकदम तैयार हैं। मार्च महीने में ही वह सुमित सूरी के साथ शादी करने वाली थीं लेकिन किसी वजह स ...और पढ़ें

HighLights
- पांच साल से सुमित को डेट कर रहीं सुरभि ज्योति
- जिम कॉर्बेट में शादी करने वाली हैं सुरभि ज्योति
- सुरभि ज्योति के होने वाले पति सुमित भी हैं एक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज कल सेलिब्रिटीज के बीच डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज काफी बढ़ गया है। ज्यादातर सितारे अपनी ड्रीम वेडिंग के लिए राजस्थान चुन रहे हैं। हालांकि, टीवी की एक एक्ट्रेस ने राजस्थान की रॉयलटी को छोड़ उत्तराखंड की शांति को चुना है। कुबूल है फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) ने उत्तराखंड में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सुमित सूरी (Sumit Suri) के साथ शादी कर रही हैं।
सुरभि ज्योति को लेकर ऐसी खबरें थीं कि वह इसी साल मार्च में सुमित के साथ शादी करेंगी, लेकिन किसी कारण यह शादी टल गई। बीते दिनों खबर आई कि सुरभि आखिरकार सुमित के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं, वो भी प्रकृति के बीच। आज यानी 26 अक्टूबर को खुद एक्ट्रेस ने इस खबर पर मुहर लगा दी है। उनकी मेहंदी की फोटोज भी सामने आ गई हैं।
सुरभि ज्योति ने लगाई हाथों में शादी की मेहंदी
सुरभि ज्योति ने 26 अक्टूबर को अपनी मेहंदी सेरेमनी को एन्जॉय किया है। नागिन एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेहंदी फंक्शन की ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में सुरभि होने वाले पति सुमित सूरी के साथ झूमते हुए नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में उन्हें अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान सुमित सूरी भी उनके पास बैठकर खिलखिला रहे हैं।
यह भी पढ़ें- वन आरती के साथ Surbhi Jyoti की प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई शुरू, जंगल में दूल्हे के साथ हुईं रोमांटिक
Surbhi Jyoti with groom Sumit Suri- Instagram
मेहंदी पर थिरकीं होने वाली दुल्हन
एक और तस्वीर में वह अपने हाथों में लगी मेहंदी को देख रही हैं और इस दौरान अपना सिर सुमित के कंधे पर रखा है। बाकी फोटोज में वह सुमित और घरवालों के साथ दिल खोलकर डांस कर रही हैं। मेहंदी लुक में सुरभि किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने ग्रीन कलर का सूट पहना है और अपने लुक को गोल्ड मांगटीका और ईयररिंग्स से पूरा किया है। कम मेकअप लुक में वह कहर ढहा रही हैं। सुमित सूरी ने भी ग्रीन आउटफिट में लेडी लव सुरभि को ट्विन किया है।
खबरें और भी
सुरभि ज्योति पिछले पांच साल से सुमित सूरी को डेट कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनकी मुलाकात एक म्यूजिक वीडियो के शूट के दौरान हुई थी। कपल 27 अक्टूबर को जिम कॉर्बेट में शादी करने वाला है।