यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ankita Lokhande के सपोर्ट में उतरीं सुशांत सिंह राजपूत की बहन, सोशल मीडिया पर लिखा- 'तुम बेस्ट हो'
Ankita Lokhande बिग बॉस सीजन 17 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और घर में अब महज 7 लोग बचे हैं। इन सात लोगों में से कई एक बिग बॉस सीजन 17 का विजेता बनेगा। ह ...और पढ़ें

HighLights
- अंकिता लोखंडे में सपोर्ट में सुशांत की बहन
- श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
- 28 जनवरी को है बिग बॉस सीजन 17 का फिनाले
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shweta Singh Kirti And Ankita Lokhande: टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) पिछले तीन महीने 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में नजर आ रही हैं। इस शो में अदाकारा अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आ रही हैं। इस बीच दोनों की लड़ाई ज्यादा और प्यार कम देखा जा रहा है।
हाल ही में विक्की जैन की मां ने भी बहू को लेकर मीडिया पर काफी कुछ कह भी दिया है, जिसे लेकर बाहरी दुनिया में कपल के फैंस की जंग भी छिड़ी हुई है। कोई अंकिता को सपोर्ट कर रहा है तो वहीं कई विक्की जैन के सपोर्ट में भी खड़े नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब अंकिता लोखंडे के एक्स व्बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की बहन भी आगे आई हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे ने अपने ही पति पर लगाया इतना भद्दा आरोप, यूजर्स बोले- लगता है साइको हो गयी
सुशांत की बहन का पोस्ट
बिग बॉस सीजन 17 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और घर में अब महज 7 लोग बचे हैं। इन सात लोगों में से कई एक बिग बॉस सीजन 17 का विजेता बनेगा। हर कोई अपने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को लेकर वोट कर रहा है। इसी बीच अब सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने भी अंकिता को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है।
.png)
अंकिता ने शो में कई बार सुशांत को भी याद किया है। इस बीच अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उन्हें सपोर्ट किया है। उन्होंने एक कोलाज वीडियो शेयर कर लिखा, 'लव यू अंकी...तुम बेस्ट हो और एकदम साफ दिल की इंसान हो।
खबरें और भी
फिर शो में दिखी अंकिता-विक्की की लड़ाई
शो के मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें मिया-बीवी के बीच फिर से खटपट होती नजर आ रही है। वीडियो में विक्की कहते हैं, क्या प्रॉब्लम है मुझे बताइए, अंकिता कहती हैं- बस अब हो गया। विक्की कहते हैं- आप मुझे एक वुमनाइजर टाइप का कह रहे हैं। अंकिता कहती हैं- मैं नहीं बोल रही हूं यार तेरे को वुमनाइजर, मैं अपने आप से सोच रही हूं।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- 'आपकी औकात क्या है...' Vicky Jain के पिता ने Ankita Lokhande की मां को दिखाया नीचा !
विक्की कहते हैं- आपकी इन हरकतों से तो मैं वही इंसान दिख रहा हूं। इसके आगे विक्की कहते हैं, 'जब आप मुनव्वर के साथ लगी रहती थीं न घंटो-घंटों बैठती थीं, हाथ पकड़ती थीं, हग करती थीं तो मुझे भी ऐसा ही करना चाहिए था। सबकुछ कर करके मैं थक गया और तेरा..कुछ नहीं किया है तूने, बोलना भी चालू करूंगा तो सुन नहीं पाएगी।' बता दें, अंकिता और विक्की की लड़ाई से न सिर्फ इनके फैंस परेशान है बल्कि इस कपल के परिवार वाले भी काफी परेशान हो रहे हैं।