यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'तारक मेहता' एक्टर Gurucharan Singh ने लापता होने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी तरफ से जो भी...
तारक मेहता (Tarak Mehta Ka Ulta Chashma) एक्टर गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) लंबे समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले उनके लापता होने की खबर आई। ...और पढ़ें

HighLights
- गुरुचरण सिंह ने लापता होने पर तोड़ी चुप्पी
- अपनी हेल्थ को लेकर एक्टर ने दिया अपडेट
- 'सोढ़ी' बोले ठीक हो रही हैं चीजें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) अप्रैल में दिल्ली एयरपोर्ट से गायब हो गए थे। एक-दो दिन तक वापस नहीं लौटने पर उनके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद वह लगभग 25 दिन बाद अपने घर लौट आए। यह खबर सुनने के बाद उनके परिवार के लोग से लेकर फैंस तक काफी खुश हुए।
हर कोई यह जानना चाहता था कि आखिर इतने दिन तक मिस्टर रोशन सिंह सोढ़ी उर्फ गुरुचरण कहां थे। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में कई सवालों के जवाब दिए हैं। साथ ही यह भी बताया है कि चीजें अब बेहतर हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: घर लौटने के बाद Gurucharan Singh की पहली तस्वीर आई सामने, मुस्कुराते दिखे TMKOC के 'सोढी'
क्लोजिंग होने के बाद करेंगे बात
टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में गुरुचरण सिंह से जब पूछा गया कि वह इतने दिन तक कहां थे, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अभी कुछ लीगल फॉर्मलिटीज बाकी है। जब यह पूरी हो जाएंगी और सब क्लोजिंग हो जाएगी तो मैं इसके बारे में जरूर बात करूंगा। मेरी तरफ से जो भी फॉर्मलिटीज थी, वह पूरी हो गई है, लेकिन अभी मेरे पिता की तरफ से कुछ चीजें बाकी हैं जो चुनाव के बाद पूरी होंगी।

ठीक हो रही हैं चीजें
इसके बाद अभिनेता से जब उनकी हेल्थ को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि अब मेरी हेल्थ ठीक है। कुछ दिन पहले सिर दर्द हुआ था, लेकिन अब सब कंट्रोल में है। धीरे-धीरे चीजें ठीक हो रही हैं।
खबरें और भी
धार्मिक यात्रा पर गए थे अभिनेता
गुरुचरण सिंह लगभग 25 दिन बाहर रहने के बाद 17 मई को घर लौट आए थे। उस समय पुलिस ने अभिनेता का बयान कोर्ट में दर्ज करवाया, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह धार्मिक यात्रा पर गए थे। उन्होंने इस दौरान अमृतसर, जालंधर के कई गुरुद्वारों में मत्था टेका और वहीं अपना गुजारा किया था।