विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या Mandar Chandwadkar 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को कह रहे हैं अलविदा? अभिनेता का वीडियो वायरल

Published: Wed, 28 Aug 2024 01:25 PM (GMT+05:30)

मंदार चंदवादकर ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने की अफवाहों का खंडन किया है । इंस्टाग्राम पर उन्होंने स्पष्ट ...और पढ़ें

अभिनेता मंदार चंदवादकर ( फोटो इंस्टाग्राम )
अभिनेता मंदार चंदवादकर ( फोटो इंस्टाग्राम )

HighLights

  1. साल 2008 में शुरू हुआ था तारक मेहता का शो
  2. 16 सालों से लोगों को हंसा रहा है शो
  3. शो से अब तक कई कालाकरों ने कहा अलविदा

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी का मोस्ट फेवरेट शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सालों से दर्शकों को हंसाता आ रहा है। यह शो अपनी शुरुआत से ही फैंस का मनोरंजन कर रहा है और शो का हर किरदार दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय भी हो गया है, लेकिन पिछले कुछ सालों से इस शो से एक-एक कर कलाकारों अलविदा कहा है। अब खबर है कि शो में 'मिस्टर भिड़े' का किरदार निभाने वाले अभिनेता यानी मंदार चंदवादकर भी शो छोड़ रहे हैं। इस पर खुद अब अभिनेता ने चुप्पी तोड़ी है।

शो छोड़ने पर क्या बोले अभिनेता 

मंदार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने की अफवाहों को संबोधित करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहते हैं, "नमस्कार दर्शक, सबसे पहले आप सभी को कृष्ण जन्माष्ठमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह वीडियो सिर्फ उत्सव के बारे में नहीं है, बल्कि मैं आपके साथ कुछ साझा करना चाहता हूं जिसने मेरा ध्यान खींचा, मेरी पत्नी स्नेहल को धन्यवाद।

यह भी पढ़ें-  TMKOC: जोड़ी टूटी लेकिन नहीं छूटा साथ, 16 साल से दर्शकों को हंसा रहे 'तारक मेहता' के ये कलाकार

View this post on Instagram

A post shared by Mandar Chandwadkar (@realmandarchandwadkar)

आगे अभिनेता ने कहा, बहुत सारे लोग इस वीडियो को जरूर देखा होगा थंबनेल में लिखा है- 'गोली को निकाला गया, आज TMKOC सेट का पूरा सच बोलूंगा, दया भाभी नहीं आएगी, मैं भी शो छोड़ के जाऊंगा।' मुझे ऐसा वीडियो देखकर हैरानी और दुख होता है कि कैसे लोग सोशल मीडिया का दुरुपयोग करते हैं। वीडियो में जो तस्वीरें आप देख रहे हैं, वे उस लाइव स्ट्रीम की हैं जो मैंने तब किया था जब शो ने 16 साल पूरे कर लिए थे।''

'आप सभी का मनोरंजन कर रहे हैं'

अभिनेता ने अपने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- "दोस्तों कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें..और कृपया इसे फैलाएं नहीं। TMKOC शो 2008 से आप सभी का मनोरंजन कर रहा है और यह आने वाले सालों में भी ऐसा ही जारी रहेगा। बस सच्चाई बताना चाहता था, इसलिए यह रील पोस्ट की है। ढेर सारा आभार और ढेर सारा प्यार।

यह भी पढ़ें-   TMKOC : शो पर अपनी वापसी पर अब्दुल ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'मैं कहीं नहीं जाने वाला'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।