Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'तारक मेहता का उलटा चश्मा' की बबीता जी ने फिर दिखाया कातिलाना अंदाज, फैंस ने जेठालाल से पूछ डाला ये सवाल

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Thu, 19 May 2022 07:04 AM (IST)

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में बबीता जी बनकर हर किसी का दिल जीतने वालीं मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं। अपने ग्लैमरस लुक से मुनमुन ह ...और पढ़ें

    munmun dutta aka babita ji gorgeous photoshoot in orange short jump suit fans goes crazy. Photo Credit- Instagram
    munmun dutta aka babita ji gorgeous photoshoot in orange short jump suit fans goes crazy. Photo Credit- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी के लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी की भूमिका निभाने वाली मुनमुन दत्ता की सोशल मीडिया पर एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। मुनमुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर फैंस को न सिर्फ फिटनेस बल्कि फैशन गोल्स भी देती हुई नजर आती हैं। वह हर लुक को बहुत ही अच्छे से कैरी करती हैं। हाल ही में बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें अभिनेत्री का लुक देखते ही बन रहा है। अलग-अलग पोज देती हुई मुनमुन दत्ता की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

    मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें

    मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर कई ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मुनमुन दत्ता ने ऑरेंज रंग फ्लोरल जंपसूट पहना हुआ है। अपने इस लुक के साथ उन्होंने बूट्स पहने हुए है और साथ ही वह स्टूडियों में खड़े हुए डांसिंग पोज दे रही हैं। मुनमुन दत्ता का ये लुक फैंस को दीवाना बना रहा है। फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मुनमुन ने कुछ लिखा नहीं लेकिन उन्होंने डांस का एक इमोजी पोस्ट किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

    फैंस ने मुनमुन दत्ता को देख कर जेठालाल से पूछ डाला सवाल

    मुनमुन दत्ता के इस लुक पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। लेकिन इसी के साथ-साथ जब-जब बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करती हैं, तो लोगों को तुरंत ही जेठालाल याद आ जाते हैं। मुनमुन दत्ता की इन ग्लैमरस तस्वीरों के नीचे कमेंट बॉक्स में लिखा, 'जेठालाल आप कहा हैं'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'बबीता जी जेठालाल'। अन्य यूजर ने लिखा, आई लव यू बबीता डार्लिंग'। उनके लुक को देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस पर प्यार बरसा रहे हैं। लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस पोस्ट को 2 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता बनकर हुईं फेमस

    मुनमुन दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में आए टेलीविजन शो 'हम सब बाराती' से की थी। इस शो के बाद जब 2008 में असित मोदी का कॉमेडी शो 'तारक मेहता शुरू हुआ' तबसे ही मुनमुन दत्ता इस शो से जुड़ी हुईं हैं। वह शो में बबीता अय्यर की भूमिका निभा रही हैं। इस शो से वह घर-घर में मशहूर हो चुकी हैं। जेठालाल और बबीता अय्यर जी की प्यारी सी केमिस्ट्री लोगों को शो में खूब हंसाती है। टेलीविजन के अलावा मुनमुन दत्ता बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

    खबरें और भी