Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शैलेश लोढ़ा के बाद मुनमुन दत्ता भी छोड़ सकती हैं ‘तारक मेहता...’, इस बड़े रिएलटी शो से मिला ऑफर

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Mon, 23 May 2022 06:51 AM (IST)

    शैलेश के कैरेक्टर से दर्शकों का एक जुड़ाव था जो उनके जाने से काफी दुखी हैं। अब ऐसे में बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता के भी बाहर जाने की खबर भी सामने आई ह ...और पढ़ें

    After Shailesh Lodha, Munmun Dutta to quit the show, Instagram
    After Shailesh Lodha, Munmun Dutta to quit the show, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैंस को एक बार फिर झटका लगने वाला है क्योंकि शैलेश लोढ़ा के बाद अब एक और कलाकार शो छोड़ने वाला है। हाल ही में शो को लेकर खबर आई थी कि शो को शैलेश लोढ़ा ने अलविदा कह दिया है। शैलेश ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से पिछले 14 सालों से जुड़े हुए थे। उनके कैरेक्टर से दर्शकों का एक जुड़ाव था जो उनके जाने से काफी दुखी हैं। शैलेश अब शेमारू टीवी पर ‘वाह भाई वाह’ शो होस्ट करने वाले हैं। जिसका टीजर भी जारी कर दिया गया है। अब ऐसे में बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता के भी बाहर जाने की खबर भी सामने आई हैं।

    शो में बबीता, अय्यर और जेठालाल की तिकड़ी हमेशा से दर्शकों का मनेरंजन करती आई है। मुनमुन दत्ता को लेकर खबरे सामने आई हैं कि उन्हें कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' के निर्माताओं ने दूसरे सीजन में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लेने के लिए संपर्क किया है। हालांकि, इन अफवाहों के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुनमुन शो का हिस्सा बनने के लिए सहमत होती हैं। अगर वे 'बिग बॉस' को हां कहती तो ये ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैंस के लिए एक बड़ी निराशा होगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

    आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता पहले भी 'बिग बॉस 14' में नजर आ चुकी हैं। इस सीजन में वे कंटेस्टेंट नहीं बल्कि चैलेंजर के रूप में नजर आई थीं। सीजन 14 में मुनमुन टिकट टू फिनाले टास्क के लिए वीकेंड का वार के एक एपिसोड में शामिल हुई थीं। जहां उन्होंने सुरभि चंदना, आकांक्षा पुरी और विशाल सिंह के साथ एंट्री की थी। 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में मुनमुन अगर नजर आती हैं तो उनके फैंस को उन्हें बबीता जी की छवि से हटकर जानने का भी एक मौका मिलेगा। बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में दिव्या अग्रवाल ने विजेता के रूप में ट्रॉफी अपने नाम की थी।