Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan 3 Landing: चांद पर पहुंचा 'चंद्रयान 3' तो गदगद हुए TMKOC फेम भव्य गांधी, बधाई देते हुए कही ये बात

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 01:46 PM (IST)

    Chandrayaan 3 Moon Landing 23 अगस्त 2023 को भारत ने इतिहास रच दिया। इसरो का चंद्रयान 3 मिशन ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर दी। इसका जश्न पूरा देश मना रहा ...और पढ़ें

    TMKOC फेम एक्टर ने चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर दी बधाई। Photo-Instagram
    TMKOC फेम एक्टर ने चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर दी बधाई। Photo-Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Chandrayaan 3 Moon Landing: सालों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने आखिरकार भारत को चांद पर पहुंचा ही दिया। 23 अगस्त 2023 की शाम को चंद्रयान 3 ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की। भारत चांद पर पहुंचने वाला चौथा और साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बन गया है।

    चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) की सफलता के बाद पूरा देश जश्न में डूबा है। सोशल मीडिया बधाइयों के संदेश से फुल हैं। सेलिब्रिटीज भी बढ़-चढ़कर इस जश्न का हिस्सा बन रहे हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसरो को बधाइयां दे रहे हैं। हाल ही में, तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर भव्य गांधी (Bhavya Gandhi) ने भी चंद्रयान 3 की सफलता पर रिएक्शन दिया।

    जेठालाल के बेटे ने चंद्रयान 3 की सफलता पर दिया रिएक्शन

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में जेठालाल (दिलीप जोशी) के ऑन-स्क्रीन बेटे टप्पू का किरदार निभा चुके भव्य गांधी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने चंद्रयान 3 के सक्सेसफुल होने पर अपना रिएक्शन दिया है।

    भव्य गांधी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें इसरो का लोगो और अशोक स्तंभ दिखाई दे रहा है। हालांकि, ये तस्वीर असली है या फिर नकली। इसका हम दावा नहीं करते हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने चंद्रयान 3 को लेकर कैप्शन में कहा, "चांद और उससे आगे तक। चंद्रयान 3, 23-8-23।" भव्य ने इसरो को टैग भी किया।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Bhavya Vinod Gandhi (@bhavyagandhi97)

    अब क्या कर रहे तारक मेहता के टप्पू?

    भव्य गांधी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 9 सालों तक काम किया था। वह शो से 2008 से 2017 तक जुड़े रहे। उन्होंने जेठालाल के बेटे टप्पू का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल की थी। अब भव्य गांधी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। इसी साल मई में भव्य ने एक फिल्म की शूटिंग पूरी की। रैप-अप शूट से तस्वीरें-वीडियोज शेयर कर भव्य ने कैप्शन में लिखा था, 'एक नए चैप्टर की शुरुआत।'

    भव्य गांधी के बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा में उनकी जगह राज अनादकट ने ली थी, लेकिन उन्होंने भी इसी साल शो से किनारा कर लिया। अब भव्य और राज के बाद टप्पू का किरदार नितीश भलूनी निभा रहे हैं।