विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीवी ही नहीं, बड़े पर्दे पर भी चला है जेठालाल का जादू; इन सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके हैं दिलीप जोशी

Published: Fri, 02 May 2025 01:46 PM (IST)Updated: Fri, 02 May 2025 03:48 PM (IST)

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो लवर्स को जेठालाल का किरदार बेहद पसंद आता है। इस रोल को निभाने वाले ...और पढ़ें

दिलीप जोशी ने इन फिल्मों में किया है काम (Photo Credit- IMDb)
दिलीप जोशी ने इन फिल्मों में किया है काम (Photo Credit- IMDb)

HighLights

  1. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का रोल निभाते हैं दिलीप जोशी
  2. छोटे पर्दे ही नहीं, फिल्मों में भी दिखा चुके हैं एक्टिंग का जलवा
  3. इन सुपरस्टार्स की फिल्मों में निभाया है सपोर्टिंग रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा मनोरंजन के लिए लोगों की पहली पसंद लंबे समय से बना हुआ है। इसमें काम करने वाले कलाकारों को ऑनस्क्रीन रोल के नाम से पहचाना जाता है। जेठालाल का किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी (Dilip Joshi) शुरुआत से इस शो के साथ जुड़े हुए हैं और लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनका मजाकिया अंदाज किसी को भी हंसाने के लिए मजबूर कर देता है। छोटे पर्दे पर राज करने वाले दिलीप फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। आज उनकी कुछ हिट फिल्मों के बारे में बात कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स के साथ सपोर्टिंग रोल निभाए हैं।

इन फिल्मों में काम कर चुके हैं दिलीप जोशी

छोटे पर्दे के उन चुनिंदा स्टार्स की लिस्ट में दिलीप जोशी का नाम शामिल है, जिन्होंने फिल्मी दुनिया में भी अपना लक आजमाया है। खैर, उन्हें पॉपुलैरिटी टीवी पर आने के बाद सबसे ज्यादा मिली। बता दें कि एक्टिंग करियर में वह सलमान खान से लेकर शाह रुख खान जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके हैं।

हम आपके हैं कौन (1994)

साल 1994 की हिट फिल्म हम आपके हैं कौन को सलमान खान की हिट मूवीज की लिस्ट में शामिल किया जाता है। इसमें उनके साथ दिलीप जोशी ने स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म में भोला प्रसाद के किरदार को उन्होंने निभाया था। भले ही रोल छोटा हो, लेकिन उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग ने इसे असरदार बनाने का काम किया।

Photo Credit- IMDb

ये भी पढ़ें- Lalit Manchanda Died: तारक मेहता उल्टा चश्मा फेम एक्टर ने किया सुसाइड, मौत की वजह करेगी हैरान

फिर भी दिल है हिंदुस्तानी (2000)

शाह रुख खान के साथ भी दिलीप जोशी ने काम किया है। साल 2000 की फिल्म फिर भी दिल है हिंदुस्तानी में एक्टर ने एक गुंडे का किरदार निभाया था।

खिलाड़ी 420 (2000)

दिलीप जोशी ने जिन बड़े स्टार्स के साथ काम किया है, उनमें अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। खिलाड़ी 420 में उन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाया था।

Photo Credit- IMDb

वन 2 का 4 (2001)

दिलीप जोशी ने शाह रुख खान और जूही चावला के साथ उनकी फिल्म वन 2 का 4 में भी काम किया है। इसमें उनके किरदार का नाम चंपक था। इस छोटे और यादगार रोल को एक्टर के फैंस आज भी याद करते हैं।

दिल है तुम्हारा (2002)

टीवी के पॉपुलर अभिनेता दिलीप जोशी की फिल्मों में दिल है तुम्हारा का नाम भी शामिल है। इसमें वह फैक्ट्री सीईओ के रोल में नजर आए थे।

जेठालाल बनते ही मिली खास पहचान

दिलीप जोशी का फिल्मी करियर भी अच्छा रहा है, लेकिन उन्हें लोगों के बीच पहचान तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में जेठालाल के रोल से मिली। साल 2008 से चल रहा यह शो आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है और दिलीप इसका एक प्रमुख चेहरा बन चुके हैं।

ये भी पढ़ें- मूवी देखने गया और फिर कभी नहीं लौटा... 9 साल से लापता है बॉलीवुड एक्टर, गर्लफ्रेंड ने लगाया था गंभीर आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।