यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : शो छोड़ने के बाद अब ऐसी दिखती हैं दयाबेन, लेटेस्ट तस्वीर में उन्हें पहचानना हुआ मुश्किल
असित मोदी के फेमस काॅमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 14 साल पूरे हो चुके हैं। वहीं अब ये शो अपने 15वें साल की ओर बढ़ गया है। इस शो की कहानी ही नही ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : असित मोदी का फेमस काॅमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को दर्शकों का मनोरंजन करते हुए 15 साल हो गए हैं। इस शो की फैन फाॅलोइंग का अंदाजा इसी बात से लागया जा सकाता है कि ये शो हमेशा ही टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाए रहता है। इस शो के कैरेक्टर्स को भी दर्शक काफी पसंद करते हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से शो से कई पुराने कैरेक्टर्स इसको छोड़कर जा रहा हैं। वहीं आज भी दर्शकों को शो की जान यानी दयाबेन की फिर से वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच दयाबेन यानी दिशा वकानी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उनका बदला हुआ लुक देखकर उन्हें पहचान पाना थोड़ा मुश्किल होगा। यहां देखें तस्वीर..
View this post on Instagram
दयाबेन की लेटेस्ट तस्वीर में उन्हें पहचानना हुआ मुश्किल
दयाबेन यानी दिशा वकानी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उनका लुक काफी बदाला हुआ नजर आ रहा है। फोटो में आप देख सकते हैं कि दिशा ब्लू कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वहीं उनके साथ एक शख्स भी नजर आ रही है। दिशा की इस तस्वीर में गणेश जी बड़ी सी प्रतिमा उनके पीछे हैं और दिशा उनके सामने परफाॅर्म करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दिशा का लुक काफी बदला नजर आ रहा है। वहीं उन्हें पहनी नजर में उन्हें देखकर पहचान पाना थोड़ा मुश्किल होगा।
View this post on Instagram
हाल ही में टीम संग तस्वीर थी तस्वीर
बता दें कि हाल ही में दयाबेन यानी दिशा वकानी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में वो अपने पहले वाले लुक में दिख रहीं थीं। उनके साथ तारक मेहता की पूरी महिला टोली नजर आ रही थी। सभी गरबा लुक में दिख रहीं थीं। तस्वीर में दिशा के साथ मुनमुन दत्ता यानी बबीता जी, मिसेज हाथी, मिसेज भीडे सभी एक साथ दिख रही हैं। तस्वीर में सभी बेहद खुश और एंजॉय करती नजर आ रही हैं। ये सभी की थ्रोबैक तस्वीर थी।