Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Taarak Mehta:बबीता जी ने बॉर्बी डॉल लुक में लगाए ऐसे ठुमके, लोग बोले- अब तो जेठालाल की तो नींद उड़ जाएगी

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Fri, 21 Apr 2023 12:08 AM (IST)

    टीवी का फेमस सिटकॉम शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते लंबे वक्त से दर्शकों का फेवरेट रहा है। इस शो की कहानी ही नहीं बल्कि इसके किरदार भी दर्शकों के प ...और पढ़ें

    Photo Credit : Taarak Mehta Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Taarak Mehta Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम बबीता जी के किरदार को शो में काफी पसंद किया जाता है। वह न सिर्फ जेठालाल बल्कि फैंस के दिलों की भी धड़कन हैं। शो में बबीता जी का किरदार एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता निभा रही हैं।

    मुनमुन उन स्टार्स में से हैं जो प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्टिंग के साथ वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन मुनमुन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में एक्ट्रेस का डांस देख यकीनन जेठालाल के भी होश उड़ जाएंगे।

    बबीता जी ने जमकर लगाए ठुमके

    बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह मुनमुन दत्ता ट्रेंडिंग गाने ‘सब गजब‘ पर जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। मुनमुन इस गाने की एक-एक बीट पर जिस तरह से डांस कर रही हैं, वो बस देखने लायक है। इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट एंड ब्लू कलर की शॉर्ट वन पीस ड्रेस कैरी की है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को हाई पोनी के साथ हॉफ कवर कर स्टाइल दिया है। इस दौरान एक्ट्रेस का मिनिमल मेकअप उन्हें और भी खूबसूरत बना रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

    बार-बार देखा जा रहा है वीडियो

    मुनमुन दत्ता के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस इस पर कमेंट कर लगातार उनकी तारीफ करने के साथ ही जेठालाल का नाम लेकर उनकी टांग भी खींच रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘एक वीडियो जेठालाल जी के साथ भी बना लीजिए।' एक ने लिखा, ‘बबीता जी नई गाड़ी कब खरीब रही हैं।' एक ने लिखा, ‘आपका डांस देखकर जेठालाल के नींदें उड़ जाएगी।' ऐसे कई कमेंट्स मुनमुन के इस डांस वीडियो पर आ रहे हैं।

    खबरें और भी