Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के रोशन सोढ़ी ने किया खुलासा, कर्ज में डूबने के बाद उनसे बचने के लिए करना पड़ा था ये काम

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Fri, 24 Sep 2021 03:53 PM (GMT+05:30)

    बता दें कि शो के शुरुआत से ही गुरुचरण सिंह इसका हिस्सा रहे। वहीं उन्होंने साल 2013 में उन्होंने शो छोड़ दिया था। हलांकि बाद में लोगों की मांग पर उन्हे ...और पढ़ें

    Photo Credit : Gurucharan Singh Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit : Gurucharan Singh Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते 13 सालों से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो का हर किरदार अपने आप में काफी शानदार है। वहीं ये शो हर महीने टीआरपी लिस्ट में भी बाजी मारता है। शो के हर ​कलाकार की अपनी खास फैन फॉलोइंग है। शो के हर कैरेक्टर के बारे में फैंस करीब से जानना चाहते हैं। वहीं क्या आप शो के फेमस पंजाबी कैरेक्टर यानीरोशन सिंह सोढ़ी की असल जिंदगी से वाकिफ हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं कि वह आखिर कहां और किस हाल में हैं।

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अपनी दमदार आवाज और मस्ती भरे अंदाज से सबका दिल जीतने वाले एक्टर रोशन सिंह सोढ़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। रोशन का असली नाम गुरुचरण सिंह है। शो में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले गुरुचरण सिंह आज भले ही 'तारक मेहता...' का हिस्सा नहीं है, लेकिन जब भी रोशन सिंह सोढ़ी की बात आती है तो सबसे पहले गुरुचरण सिंह का चेहरा ही सामने आता है। हाल ही में गुरुचरण सिंह ने अपनी लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

    दरअसल, हाल ही में रोशन सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह ने लाइव वीडियो में बताया था कि मुंबई वो अपने किसी शौक की वजह से नहीं बल्कि कर्जेदारों से बचने के लिए आए थे। उन्होंने कहा था उनके सिर पर बहुत सारे कर्जे चढ़ा था। लोग पैसा मांगने के लिए उनके पीछे पड़े थे। इसके बाद जब उनको कहीं से कोई रास्ता नहीं सूझा तब वह आ गए। इसके बाद छह महीने के अंदर उन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोल मिल गया। फिर यहीं से उनकी किस्मत ने नया मोड़ लिया था।

    आपको बता दें कि शो के शुरुआत से ही गुरुचरण सिंह इसका हिस्सा रहे। वहीं उन्होंने साल 2013 में उन्होंने शो छोड़ दिया था। हलांकि बाद में लोगों की मांग पर उन्हें साल 2014 में फिर से वापस आना पड़ा। लेकिन छह साल काम करने के बाद उन्होंने एक बार फिर साल 2020 में शो को अलविदा कह दिया। वहीं अब शो में गरुचरण सिंह की जगह बलविंदर सिंह सूरी रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा रहे हैं।

    खबरें और भी