यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तारक मेहता... की 'सोनू भिड़े' ने समंदर किनारे की ऐसी हरकत!, फैंस बोले, 'भीड़े की लड़की हाथ से निकलती जा रही'
शो में सोनू का किरदार एक्ट्रेस पलक सिधवानी निभा रही हैं। रियल लाइफ में पलक काफी हॉट एंड बोल्ड हैं। एक्टिंग के साथ पलक सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहत ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का फेमस सिटकॉम शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्हें दर्शकों ने छोटे से बड़ा होता देखा है। वहीं कई ऐसे भी हैं, जो शो में भले ही सिंपल किरदार निभाते हैं, लेकिन असल जिंदगी में काफी बोल्ड हैं। एक ऐसी ही कलाकार हैं शो की नई सोनू भिड़े। शो में सोनू का किरदार एक्ट्रेस पलक सिधवानी निभा रही हैं। रियल लाइफ में पलक काफी हॉट एंड बोल्ड हैं। एक्टिंग के साथ पलक सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों के जरिए फैंस को सरप्राइज देती हैं। इसी बीच पलक ने अपनी हॉटनेस से बवाल मचा दिया है।
समंदर किनारे बोल्ड हुईं पलक
सोनू भीड़े यानी पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में समंदर किनारे हॉट होती नजर आ रही हैं। इस दौरान पलक ने पिंक कलर की डिजाइनर ब्रालेट पहनी हुई हैं। इसके साथ उन्होंने नीचे मल्टी कलर की स्कर्ट पहनी हुई है। एक्ट्रेस के बाल ओपन हैं और उन्होंने लाइट मेकअप किया है। उनका स्टाइलिश अवतार अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस स्विम वियर में वो जबरदस्त पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पलक सिधवानी ने कैप्शन में लिखा- 'वह विश्वास की दुनिया में सब कुछ वास्तविक है...'।
फैंस ने किए जमकर कमेंट्स
पलक सिधवानी की इन तस्वीरों को अब तक काफी बार देखा जा चुका हैं। वहीं इस पर कमेंट कर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'भीड़े अंकल को बताना पड़ेगा की उनकी लड़की तो हाथ से निकलती जा रही है।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'पैर देखो, जो ढका हुआ है...सब एडिटिंग और मेकअप का काम है।' एक ने लिखा, 'सोनू बेटा मस्ती नहीं।' वहीं एक फैन ने लिखा है, 'अमेजिंग माइंड ब्लोइंग माई लव।' एक ने लिखा है, 'आप दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हो।' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'पलक सिधवानी बहुत खूबसूरत।' एक ने लिखा है, 'आप बहुत खूबसूरत लग रही हो।'