Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पहले से और हसीन हो गईं हैं 'तारक मेहता...' की पुरानी सोनू, एक्टिंग से अलग इस बिजनेस से कमा रहीं हैं नाम

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 28 May 2023 09:00 AM (GMT+05:30)

    मशहूर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की क्रेजी फैन फॉलोइंग है। इस सीरियल में टप्पू सेना की सोनू के कैरेक्टर को लोगों ने हमेशा पसंद किया है। सो ...और पढ़ें

    File Photo of Jheel Mehta. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Jheel Mehta. Photo Credit: Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। पॉपुलर सिटकॉम शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 15 वर्षों से लोगों का एंटरटेनमेंट कर रहा है। इस शो को अब तक कई लोगों ने छोड़ दिया है, लेकिन उस पर्टिकुलर कैरैक्टर की वास्तविकता को बनाए रखने के लिए उसे दूसरे कलाकारों ने निभाया। पिछले 15 सालों में शो में कुछ नए चेहरे देखने को मिले। लेकिन आपको 'तारक मेहता...' की पुरानी सोनू तो याद होगी।

    इतनी बदल गई हैं 'सोनू'

    आत्माराम तुकाराम भिड़े और भाधवी की बेटी सोनू के कैरेक्टर को अब तक कई लड़कियों ने निभाया है। इस रोल को सबसे पहले झील मेहता ने टीवी पर प्ले किया। वह अब शो का हिस्सा नहीं हैं, मगर उनके फैंस उनके बारे में अपडेट लेना अब भी पसंद करते हैं। 'तारक मेहता...' में बतौर बाल कलाकार दिखीं झील मेहता अब काफी बड़ी हो गई हैं, और एक्टिंग से इतर उन्होंने नया बिजनेस शुरू किया है।

    मिलिए 'सोनू' के स्पेशल मैन से

    सीरियल में तो ऑडियंस को टप्पू के सोनू को प्रपोज करने का इंतजार रहा है, लेकिन असल जिंदगी में शो की पुरानी सोनू की लाइफ में स्पेशल पर्सन ने दस्तक दे दी है। झील मेहता ने सोशल मीडया पर इस स्पेशल पर्सन के साथ कई पोस्ट शेयर किए हैं।

    झील ने ये फोटो मार्च में पोस्ट की थी, जिसमें उन्हें और उनके करीबी पर्सन को किसी बात पर हंसते हुए देखा जा सकता है। जिस तरह से फोटो कैप्चर की गई है, उससे यह साफ है कि ये कैंडिड फोटो है।

    खबरें और भी

    इस बिजनेस में आजमाया है हाथ

    झील जैसे-जैसे बड़ी होती जा रही हैं, वैसे-वैसे और सुंदर होती जा रही हैं। उनकी खूबसूरती का राज नैचुरल ब्यूटी तो है ही, साथ ही वह मेकअप स्टूडियो भी चलाती हैं। जी हां, झील मेहता ने ब्यूटी बिजनेस में हाथ आजमाया है। इसके अलावा झील एक निजी ई-कॉमर्स कंपनी में बतौर सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव भी काम कर चुकी हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Jheel Mehta (@jheelmehta_)

    उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ब्राइड की फोटो शेयर की थी, जिसे उन्होंने ही तैयार किया था। इस ब्राइड के मेकअप से लेकर पूरे लुक तक को झील ने कवर किया था।

    ट्रैवलिंग की हैं शौकीन

    अगर आप झील के इंस्टाग्राम अकाउंट को थोड़ा और खंगालेंगे, तो पाएंगे कि झील को एक्टिंग और ब्यूटी के अलावा घूमने-फिरने का भी काफी शौक है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Jheel Mehta (@jheelmehta_)

    झील कभी फैमिली के साथ, तो कभी फ्रेंड्स के साथ घूमना पसंद करती हैं।