Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    TMKOC: असित मोदी पर आरोपों के बीच वायरल हुआ रोशन सोढ़ी वीडियो, लोग बोले- मामले को चंपक चाचा ही सुलझा सकते हैं‘

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Wed, 17 May 2023 09:07 PM (GMT+05:30)

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jennifer Mistry Video Viral तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो इन दिनों लगातार विवादों में है। शो में रोशन सोढ़ी का किरदार न ...और पढ़ें

    Photo Credit: Jennifer Mistry Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Jennifer Mistry Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jennifer Mistry Video: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

    जेनिफर ने हाल ही में शो के प्रोड्यूसर असित मोदी सहित तीन लोगों पर शारीरिक शोषण जैसा गंभीर आरोप लगाया है। इसी बीच अब जेनिफर का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जेनिफर का एक नया ही रूप देखने को मिल रहा है।

    जेनिफर का नया वीडियो आया सामने

    रोशन सोढ़ी यानी जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में जेनिफर शिव की भक्ति में नजर आ रही हैं। वह अपने शब्दों से कई लोगों को बहुत कुछ कहती दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए जेनिफर ने कैप्शन में लिखा, ‘हे शिवा (शिव की शक्ति) मुझे यह वर दें कि मैं शुभ कर्मों को करने से कभी भी पीछे न हटूं। जब मैं युद्ध करने जाऊं तो शत्रु से न डरू और युद्ध में अपनी जीत पक्की करूं। और मैं अपने मन को यह सिखा सकूं कि वह इस बात का लालच करे कि आपके गुणों का बखान करता रहूं। जब अंतिम समय आए तब मैं रणक्षेत्र में युद्ध करते हुए मरूं।'

    जेनिफर के इस वीडियो पर आ रहे हैं फैंस के जमकर कमेंट

    जेनिफर मिस्त्री का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। इस पर यूजर्स अलग-अलग कमेंट करते नजर आ रहे हैं। इस पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘चंपक चाचा ही इस मामले को सुलझा सकते हैं।' एक ने लिखा, ‘इतना एक्टिंग शो पर क्यों नहीं किया?' वहीं, कई यूजर्स ने कहा, ‘इतने दिनों तक चुप क्यों रहीं, जब पेमेंट कम मिल रहा था। अब क्यों बोल रही हो।' ऐसे कई और कमेंट इस वीडियो पर आ रहे हैं।