विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TMKOC: टप्पू को छोड़ ससुराल चली सोनू? लेटेस्ट ट्रैक के चलते मेकर्स पर बरसी ऑडियंस, कहा- 'शो को बर्बाद कर दिया'

Published: Tue, 04 Mar 2025 10:59 AM (GMT+05:30)

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah का लेटेस्ट ट्रैक इन दिनों चर्चा में है। कॉमेडी शो में सोनू और टप्पू की ...और पढ़ें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड पर भड़के लोग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड पर भड़के लोग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सोनू-टप्पू के इर्द-गिर्द घूम रही TMKOC की कहानी
  2. सोनू और टप्पू की प्रेम कहानी के अंत होने की चर्चा
  3. TMKOC का लेटेस्ट ट्रैक देख नाराज हो रहे लोग

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले और लोकप्रिय सिटकॉम में से एक है। इसके सभी किरदार बहुत मशहूर हैं। हालांकि, हाल के दिनों में इस शो को लेकर ऑडियंस के बीच क्रेज खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। लोग कहानी से खुश नहीं हैं। लेटेस्ट ट्रैक के लिए तो ऑडियंस ने मेकर्स को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

दयाबेन के जाने के बाद से ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा की फैन-फॉलोइंग पर काफी असर पड़ा है। लोग पिछले कुछ सालों से कहानी पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। जेठालाल और बबीता की कहानी से लोगों को हंसाने वाले मेकर्स ने नया ट्रैक जेठालाल के बेटे टप्पू और भिड़े की बेटी सोनू के इर्द-गिर्द रखा। दोनों के बीच रोमांटिक स्टोरी दिखाई गई। 

अलग होने वाले हैं सोनू और टप्पू?

वर्तमान में शो में सोनू और टप्पू की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द दिखाई जा रही है। शो में दिखाया जा रहा है कि भिड़े सोनू की शादी की बात चला रहा है जिससे न केवल वह बल्कि टप्पू की भावनाएं भी आहत हो रही हैं। लेटेस्ट ट्रैक में तो यह तक दिखाया गया है कि सोनू की शादी किसी और लड़के से हो रही है और वह अपने होने वाले पति व मंगेतर के साथ गोकुलधाम सोसाइटी को छोड़ने जा रही है जिसकी खबर मिलते ही टप्पू बावला हो जाता है और उसे रोकने की कोशिश करने के लिए गाड़ी के पीछे दौड़ पड़ता है।

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलेगा बिग बॉस ओटीटी का ये कंटेस्टेंट, रेस में आगे नाम

मेकर्स पर फूटा फैंस का गुस्सा

जब से सोनू की सगाई वाला प्रोमो सामने आया है, तभी से फैंस सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मेकर्स ने इसने कॉमेडी शो की जगह डेली सोप बना दिया है। वहीं, एक यूजर ने कहा, "शो को बर्बाद किया जा रहा है।" कुछ लोगों ने शो को बंद करने की भी डिमांड की है। हालाकि, कुछ लोगों का कहना है कि यह सीन एक सपना होगा। कोई न कोई कलाकार सोनू और टप्पू के अलग होने का सपना देख रहा है। खैर, अब तक आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा कि वाकई सोनू और टप्पू अलग हो रहे हैं या फिर यह सिर्फ एक सपना है। 

यह भी पढ़ें- 'हम इस बात पर झगड़ रहे थे...' Rupali Ganguly के साथ लड़ाई पर Sudhanshu Pandey ने तोड़ी चुप्पी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।