Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: तारक मेहता की 'बांवरी' अब सलमान के शो में आएंगी नजर? प्रोड्यूसर असित मोदी पर लगा चुकी हैं आरोप

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 04:45 PM (IST)

    Bigg Boss 17 तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सालों तक बांवरी बनकर ग्लैमर का तड़का लगाने वालीं मोनिका भदोरिया अब जल्द ही सलमान खान के विवादित रियलिटी शो म ...और पढ़ें

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah - बिग बॉस में जाएंगी मोनिका भदोरिया । Photo- Instagram
    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah - बिग बॉस में जाएंगी मोनिका भदोरिया । Photo- Instagram

    HighLights

    1. अब सलमान खान के शो में दिखेंगी 'बांवरी'
    2. तारक मेहता की एक्ट्रेस मोनिका भदोरिया को मिला बिग बॉस 17 का ऑफर
    3. तारक मेहता के निर्देशक असित मोदी पर लगा चुकी हैं आरोप

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 17: एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के बिग बॉस ओटीटी 2 की सफलता के बाद अब एक बार फिर से फैंस बेसब्र हो उठे हैं। अब उनके इस रियलिटी शो के टीवी पर ऑन एयर होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बिग बॉस सीजन 17 में बतौर पार्टिसिपेशन अब तक कई सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ चुके हैं।

    हाल ही में ये खबर आई की 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभा चुकी दिशा वकानी को मेकर्स ने बिग बॉस सीजन 17 के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है।

    सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाने वालीं 'बांवरी' उर्फ मोनिका भदोरिया के भी इस शो में हिस्सा लेने की चर्चा जोरों पर है, जिस पर अब खुद एक्ट्रेस ने जवाब दिया है।

    बिग बॉस 17 में 'बांवरी' लाएंगी ग्लैमर

    तारक मेहता में बांवरी का किरदार निभाने वालीं मोनिका कुछ महीने पहले चर्चा में आई थीं। अब हाल ही में टेली चक्कर से बातचीत करते हुए उन्होंने बिग बॉस 17 में पार्टिसिपेट करने पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा

    मैंने इस बार बिग बॉस ओटीटी देखा है और मुझे उसमें काफी लोग पसंद आए। शफक नाज, फलक नाज, मनीषा रानी हर कोई शो में मेरा फेवरेट है। मेरे लिए काम सिर्फ काम है। अगर मैं बिग बॉस करती हूं, तो इसे मैं महज एक काम की तरह ही करूंगी। अभी ये कन्फर्म नहीं है, लेकिन अगर मुझे इस शो के लिए अप्रोच किया जाता है, तो मैं जरूर इसका हिस्सा बनूंगी

    तारक मेहता के प्रोड्यूसर पर लगाए थे आरोप

    आपको बता दें कि जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल के बाद मोनिका भदोरिया ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि सेट पर उनका भी शोषण हुआ है और निर्माता ने उनका बकाया भी अब तक नहीं दिया है।

    उन्होंने ये भी कहा कि जब उन्होंने शो छोड़ा था, तो उनका साथ देने के लिए आगे कोई भी नहीं आया था। आपको बता दें कि अगर दयाबेन और मोनिका भदोरिया उर्फ बांवरी दोनों आते हैं, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

    खबरें और भी