Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Taarak Mehta की रीटा रिपोर्टर का बोल्ड पूल वीडियो हुआ वायरल, पति संग लिपलॉक करती आईं नजर

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Wed, 28 Jun 2023 04:04 PM (GMT+05:30)

    आपको बता दें कि हाल ही में ये शो कई वजहों के चलते चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में शो कलाकार जेनिफर मिस्त्री ने प्रोड्यूसर असित मोदी पर सेक्शुअल हैरेस ...और पढ़ें

    Photo Credit: Priya Ahuja Malav Suresh Rajda Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Priya Ahuja Malav Suresh Rajda Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Rita Reporter Aka Priya Ahuja Bold Video: काॅमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा  अपने आप में एक कंप्लीट शो है। इस शो को बच्चों से लेकर बड़ों तक काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि इस शो को दर्शक अपनी फैमिली के साथ एन्जॉय करते हैं। इस शो कहानी के साथ ही इनके कैरेक्टर्स को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं।

    शो की कई फीमेल स्टारकास्ट ऐसी हैं, जिनके बारे में फैंस ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। वहीं, शो की एक ऐसी ही कलाकार हैं जो न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी बोल्ड इमेज के लिए भी जानी जाती हैं। ये कोई और नहीं, बल्कि शो में काम कर चुकी  रीटा रिपोर्टर यानी प्रिया आहूजा है। प्रिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

    पति संग बोल्ड हुईं रीट रिपोर्टर

    रीटा रिपोर्टर यानी प्रिया आहूजा तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्देशक रहे मालव राजदा की पत्नी हैं। प्रिया ने भले ही शो में एक सिंपल लड़की का रोल निभाया हो, लेकिन असल जिंदगी में वह काॅफी बोल्ड हैं। इसी बीच प्रिया ने अपने इंस्टाग्राक अकाउंट पर पति मालव संग अपना एक वीडियो शेयर किया है।

    इस वीडियो में वह पति संग मोनोकिनी पहनकर पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रिया और मालव का पूल रोमांस देखने लायक है। इस वीडियो में प्रिया कभी फूड एन्जॉय करती दिख रही हैं तो कभी पति संग लिप लॉक करती नजर आ रही हैं। वहीं, इस दौरान उन दोनों के साथ उनका बेटा भी नजर आ रहा है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Priya Ahuja | NewBornMommy (@priyaahujarajda)

    फैंस कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

    प्रिया आहूजा का ये वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस के ढेर सारे कमेंट्स आ रहे हैं। कई को उनका ये हाॅट अवतार पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर कमेंट कर कई यूजर्स ने उन्हें हाॅट, बोल्ड, ब्यूटीफुल और ग्लैमरस बताया है। वहीं कई सारे फैंस लगातार दिल की इमोजी पोस्ट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।